{"_id":"624e7d4da78d715d081a9364","slug":"amar-hotel-board-meeting-clash-arms-showoff-between-business-brothers-in-the-board-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर होटल विवाद: बोर्ड मीटिंग में कारोबारी भाइयों के बीच तने थे हथियार, आरोपों की सच्चाई तलाश रही पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर होटल विवाद: बोर्ड मीटिंग में कारोबारी भाइयों के बीच तने थे हथियार, आरोपों की सच्चाई तलाश रही पुलिस
Thu, 07 Apr 2022 11:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:28 AM IST
सार
अमर होटल की बोर्ड मीटिंग में कारोबारी भाइयों के बीच हुए विवाद की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बोर्ड मीटिंग में हथियारों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोप सत्य निकले तो हथियार जब्त होंगे।
विज्ञापन
थाना ताजगंज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर होटल की बोर्ड मीटिंग में संपत्ति विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। विवाद के दौरान लाइसेंसी पिस्टल निकाले और बट से प्रहार करने का आरोप है। यदि आरोप सही निकला तो शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जाएगी। शस्त्र भी जब्त होंगे। साक्ष्य संकलन के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी।
विज्ञापन
सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि रोमेंद्र सिंह साहनी ने मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में अपने छोटे भाई जसविंदर सिंह को नामजद किया है। आरोप है कि पिस्टल की बट से प्रहार किया। कर्मचारी नहीं बचाते तो भाई उन्हें लाइसेंसी हथियार से मार देता। मुकदमे में यह आरोप भी लगाया गया है कि आरोपी के पास दो-तीन लाइसेंसी हथियार भी हैं। वहीं जसविंदर सिंह ने भी अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सीओ सदर ने बताया कि यह विवाद मामूली नहीं है। संपत्ति का विवाद है। मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि विवाद के दौरान लाइसेंसी पिस्टल निकाली गई और उसकी बट से प्रहार किया गया। यह शस्त्र लाइसेंस का दुरुपयोग है। शस्त्र लाइसेंस अपनी सुरक्षा के लिए दिया जाता है। पुलिस जांच के लिए होटल कर्मचारियों के बयान लेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे। यह पता करेंगे कि किसके पास कितने लाइसेंसी शस्त्र हैं। किस पते पर बने हैं। नवीनीकरण कब हुआ था। कितने कारतूस जारी कराए गए थे। विवाद में लाइसेंसी हथियार निकाला भी गया होगा तो पुलिस उसे जब्त करेगी। शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजेगी। भविष्य में लाइसेंसी हथियार का दुरुपयोग नहीं हो इसलिए ऐसा किया जाएगा। जांच के बाद पुलिस दोनों पक्षों को पाबंद भी करेगी।