{"_id":"657d9232a3484a4f40016384","slug":"altercation-between-people-of-two-communities-regarding-burial-of-dead-body-in-agra-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: शव दफनाने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने, घंटों हुआ हंगामा... फिर पहुंचे एसडीएम और इस तरह निकाला हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: शव दफनाने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने, घंटों हुआ हंगामा... फिर पहुंचे एसडीएम और इस तरह निकाला हल
Sat, 16 Dec 2023 05:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 16 Dec 2023 05:34 PM IST
सार
आगरा में शव दफनाने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। घंटों हंगामा चला। सूचना पर एसडीएम पहुंचे और इस तरह हल निकाला।
विज्ञापन
Agra: शव दफनाने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने, घंटों हुआ हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शव दफनाने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। एक पक्ष ने कब्र खोदी जा रही जमीन पर कब्र खोदने से मना कर दिया। मामला बढ़ता देख लोगों ने अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर उप जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। दूसरे स्थान पर कब्र खोदवाकर शव को दफनवाया।
विज्ञापन
शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम एत्मादपुर अजनेरा में कब्रिस्तान को लेकर दो सामुदायों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई। बताया गया कि शनिवार को सुवह करीब 4 बजे (75) वर्षीय युवक हभीभ पुत्र खचेरा का देहांत हो गया तो शव दफनाने के लिए कब्र खोदी जाने लगी।
विज्ञापन
इस पर दूसरे सामुदाय के लोगों ने आपत्ति करते हुए कहा कि यहां कब्रिस्तान नहीं है। यह भूमि हमारी खुद की है। वाद विवाद कि सूचना पर उपजिलाधिकारी फतेहाबाद विजय शर्मा और थानाध्यक्ष शमसाबाद विरेश पाल गिरी भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंच दोनों समुदायों को समझा कर दूसरे स्थान पर कब्र खुदवा कर शब को दफना दिया गया।
विज्ञापन