फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Along with getting poor girls married, the government will give them a gift of Rs 1 lakh

Agra News: गरीब कन्याओं के फेरे कराने के साथ, एक लाख का उपहार देगी सरकार

Thu, 29 May 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 29 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Along with getting poor girls married, the government will give them a gift of Rs 1 lakh
मैनपुरी। गरीब बेटियों के हाथ पीले करने के लिए प्रदेश सरकार ने इस बार जिले में 452 जोड़ों की शादी का लक्ष्य समाज कल्याण विभाग को दिया है। इस बार तोहफा भी पिछली बार से बड़ा होगा। पहले जहां 51 हजार रुपये शादी का कुल खर्च था। वहीं, इस बार एक दुल्हन को एक लाख की सौगात मिलेगी। बेटी की शादी के लिए अब न किसी पिता को कर्ज लेना होगा न ही किसी साहूकार के सामने हाथ फैलाने होंगे। गरीब परिवार की बेटी की शादी का सारा खर्च सरकार उठाएगी। उसे सुयोग्य वर से लेकर शादी में दिए जाने वाले सामान और जीवन यापन के लिए उपहार भी दिया जाएगा। हम बात कर रहे हैं समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित किए जाने वाले सामूहिक विवाह समारोह की। इस बार शासन की ओर से 452 जोड़ों के फेरे कराए जाने का लक्ष्य दिया गया है। इस बार शासन की ओर से एक शादी पर होने वाले खर्च में भी बढ़ोतरी की गई है। पहले जहां शादी का कुल खर्च 51 हजार रुपया निर्धारित था, वहीं इस बार एक लाख रुपये कर दिया गया है। यानि की दुल्हन की विदाई में माता पिता आशीर्वाद देंगे और उपहार व खुशहाल जीवन की जिम्मेदारी सरकार निभाएगी। समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि शासन की इस योजना से कई गरीब परिवारों की बच्चियों का जीवन सुधरा है। लक्ष्य मिलने के साथ ही शादी योग्य जोड़ों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed