{"_id":"60c39dd58ebc3e396a2bbdc8","slug":"alleged-use-of-substandard-material-in-the-construction-of-school-building-mainpuri-news-agr495422937","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय भवन के निर्माण में घटिया सामग्री का हो रहा प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय भवन के निर्माण में घटिया सामग्री का हो रहा प्रयोग
विज्ञापन
बेवर, मैनपुरी । विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर बिकू में भवन निर्माण का कार्य हाईवे के ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण में ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के प्रयोग की शिकायत की थी। शुक्रवार को निरीक्षण करने पहुंचे खंड शिक्षाधिकारी शिकायत सही मिली।
गांव अकबरपुर बिकू निवासी सुल्तान, सुशीला देवी, रंजीत, धीरज और अजय कुमार ने खंड शिक्षाधिकारी अनुपम शुक्ला से शिकायत की थी कि गांव में बन रहे विद्यालय भवन में ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। शुक्रवार को खंड शिक्षाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां निर्माण में नदी की बालू का प्रयोग होता पाया गया। खंड शिक्षाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है।
ग्रामीणों की शिकायत पर विद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया है। जो खामियां मिली हैं उनकी सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
अनुपम शुक्ला, खंड शिक्षाधिकारी बेवर