{"_id":"653c82705e273fc6df00e9d8","slug":"allegations-of-rigging-in-bills-and-taking-bribe-divisional-commissioner-has-taken-action-against-junior-clerk-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारनामा: जलकल विभाग के कनिष्ठ लिपिक ने बिलों में कर दिया बड़ा खेल, जारी हुए निलंबित करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारनामा: जलकल विभाग के कनिष्ठ लिपिक ने बिलों में कर दिया बड़ा खेल, जारी हुए निलंबित करने का आदेश
Sat, 28 Oct 2023 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 28 Oct 2023 09:09 AM IST
सार
बिलों में हेराफेरी व घूस लेने के आरोपों की जांच रिपोर्ट के बाद मंडलायुक्त ने कनिष्ठ लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में बिलों में हेराफेरी करने और घूस लेकर उपभोक्ताओं व शासन को राजस्व की हानि पहुंचाने के मामले में मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने जलकल विभाग के कनिष्ठ लिपिक ललित दक्ष को निलंबित करने का आदेश नगर आयुक्त को दिया है। साथ ही जलकल महाप्रबंधक व सचिव प्रबंधक के खिलाफ सक्षम स्तर से विभागीय कार्रवाई कराने के लिए कहा गया है।
बालूगंज निवासी हरीकांत के प्रार्थनापत्र के आधार पर अपर आयुक्त (प्रशासन) ने जांच की थी। अपर आयुक्त ने अपनी जांच आख्या मंडलायुक्त को सौंपी। उसी के आधार पर मंडलायुक्त ने जलकल विभाग के महाप्रबंधक व सचिव प्रबंधक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही किए जाने और प्रकरण में कनिष्ठ लिपिक ललित दक्ष को मुख्य दोषी मानते हुए निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए। इस संबंध में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल का कहना है कि मामले में फाइल मांगी गई है।