फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Allegations of irregularities in PhD admissions; ABVP stages a protest at the university.

Agra News: पीएचडी प्रवेश में गड़बड़ी का आरोप, एबीवीपी ने विश्वविद्यालय में दिया धरना

Thu, 17 Sep 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 17 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in PhD admissions; ABVP stages a protest at the university.
आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं और पीएचडी शोधार्थियों ने बुधवार शाम को विश्वविद्यालय परिसर में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। शोधार्थियों का आरोप है कि समाजशास्त्र में पीएचडी के लिए चयनित होने के बाद भी उनका रिजल्ट अपडेट कर उन्हें प्रवेश प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। इसके अलावा, जूलॉजी विषय में चुपचाप 10 सीटें बढ़ाए जाने पर भी सवाल उठाए गए हैं।
विज्ञापन

एबीवीपी महानगर मीडिया संयोजक विवेक सिंह ने बताया कि समाजशास्त्र विषय में पीएचडी प्रवेश के लिए 7 अभ्यर्थी चयनित हो गए थे और उनका नंबर भी आ चुका था। इसके बावजूद, बाद में रिजल्ट अपडेट कर उनका नाम हटा दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जूलॉजी विषय में पीएचडी की 10 सीटें बिना किसी सार्वजनिक सूचना के बढ़ा दी गईं, जबकि इन सीटों पर प्रवेश भी होने हैं।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के बाद, एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति प्रो. आशु रानी से मुलाकात की। इस दौरान, रजिस्ट्रार अजय मिश्रा ने मामले की जांच के लिए एक समिति बनाने का आश्वासन दिया। इस विरोध प्रदर्शन में एबीवीपी विभाग संगठन मंत्री रजत जोशी, अश्विनी, नितिन दुबे, ध्रुव पंडित, शिवम सहित अन्य कार्यकर्ता और शोधार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed