फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Allegations of corruption in Bateshwar Corridor construction; Akhilesh raises questions.

Agra News: बटेश्वर कॉरिडोर निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, अखिलेश ने उठाए सवाल

Sun, 02 Aug 2026 02:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Allegations of corruption in Bateshwar Corridor construction; Akhilesh raises questions.
खिलेश यादव का एक्स पर वीडियो के साथ ट्वीट का ग्रैब
आगरा। तीर्थस्थल बटेश्वर को वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से करीब 150 करोड़ रुपये से कराए जा रहे बटेश्वर कॉरिडोर निर्माण पर सियासत शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है और बिना ठोस बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर ही पीसीसी (प्लेन सीमेंट कंक्रीट) की ढलाई की जा रही है।
विज्ञापन

अखिलेश यादव के इन आरोपों के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण सामग्री के मानकों का निरीक्षण किया। वहीं, मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके तहत कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक संरचनाओं और भव्य घाटों का पुनरुद्धार किया जा रहा है। बता दें, इससे पहले हाल ही में ताजमहल देखने पहुंची एक विदेशी नागरिक पर बंदर ने हमला कर दिया था। उस घटना की तस्वीरें पोस्ट कर भी अखिलेश ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बंदरों से पर्यटकों को सुरक्षित रखने और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं देने के बजाय सरकार दूसरी प्राथमिकताओं में व्यस्त है, जिससे देश और प्रदेश की छवि पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


कांवड़ियों की सुविधा के लिए हो रही अस्थायी व्यवस्था
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह का कहना है कि इस क्षेत्र से होकर कांवड़ियों को गुजरना है। उन्हें कीचड़ से बचाने के लिए मंदिर समिति के सुझाव पर ही पीसीसी कराया जा गया है। इस जगह पर रेड स्टोन कोबल लगाया जाना है, जिसे अब यात्रा के लगाकर निर्माण को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed