फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Allegation of not filing report in case of assault and robbery

Agra News: मारपीट और लूट के मामले में रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप

Mon, 23 Dec 2024 05:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 23 Dec 2024 05:25 PM IST
विज्ञापन
Allegation of not filing report in case of assault and robbery
- गांव जगन्नाथपुर के रहने वाले पीड़ित ने एसपी से की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना करहल क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर के रहने वाले एक सेल्समैन को रास्ते में रोक कर पीटा गया। उसकी जेब से मोबाइल और नकदी छीन ली गई। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामला रफादफा कर दिया। पीड़ित सोमवार को ग्रामीणों के साथ एसपी से मिला। प्रार्थना पत्र देकर सही धाराओं के तहत दोषियों पर मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है।
गांव जगन्नाथपुर निवासी प्रवीन मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार को बताया कि 29 नवंबर को वह सैफई से सामान बिक्री कर घर लौट रहे थे। तभी थाना करहल क्षेत्र में तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और गाली गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। उनके सिर पर किसी धारदार हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

उनका मोबाइल और पर्स छीन कर ले गए, जिसमें 2700 रुपये रखे हुए थे। बताया कि अचानक अंगौछा हटने की वजह से एक युवक को पहचान भी लिया। वह गांव का ही रहने वाला है। उनका मेडिकल कराया गया और लगातार प्रभारी निरीक्षक उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देते रहे। लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। एनसीआर दर्ज कर मामले को रफा दफा करने लगे। 17 दिसंबर को जब वह शिकायत लेकर गए तो उन्हें जेल भेजने की धमकी देकर भगा दिया गया। पीड़ित ने दोषियों के विरुद्ध सही धाराओं में मुकदमा दर्ज करा कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने आश्वासन दिया कि वह अपने स्तर पर जांच करा रहे हैं। शिकायत सही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed