Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   All 16 Blocks in Agra Without BEOs; No Officer Joins, Teachers' Salary Process at Risk

आगरा न्यूज: शिक्षा विभाग का अजब हाल, सभी 16 ब्लॉकों में एक भी बीईओ नहीं; शिक्षकों के वेतन पर संकट

Mon, 23 Nov 2026 10:43 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 23 Nov 2026 10:43 AM IST
सार

आगरा के सभी 16 ब्लॉक 16 नवंबर से खंड शिक्षा अधिकारी विहीन हैं। नई तैनाती के आदेश के बावजूद अब तक किसी अधिकारी ने कार्यभार नहीं संभाला है, जिससे शिक्षकों के अवकाश, वेतन और अन्य प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
 

विज्ञापन
All 16 Blocks in Agra Without BEOs; No Officer Joins, Teachers' Salary Process at Risk
बीएसए ऑफिस आगरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के 15 ग्रामीण और एक नगर क्षेत्र समेत सभी 16 ब्लॉक 16 नवंबर से खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) विहीन हैं। पुराने बीईओ को स्थानांतरण के बाद कार्यमुक्त कर दिया गया था। इसके बाद तत्काल व्यवस्था के तहत आठ बीईओ को नए ब्लॉकों में तैनात किया जाना था और आठ अन्य अधिकारियों को भी अलग-अलग ब्लॉकों की जिम्मेदारी संभालनी थी, लेकिन अब तक एक भी बीईओ ने जॉइन नहीं किया है। इससे ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों से जुड़े प्रशासनिक और शैक्षिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


बीईओ के पद खाली होने से शिक्षकों के आकस्मिक, चिकित्सा, बाल्यकाल देखभाल और मातृत्व अवकाश की स्वीकृति में दिक्कत आ रही है। इन अवकाशों से संबंधित आवेदनों पर प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए जिम्मेदार अधिकारी उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, शिक्षकों के वेतन की प्रक्रिया पर भी इसका असर पड़ रहा है। मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के मासिक वेतन में जरूरी संशोधन बीईओ स्तर से किया जाता है।
विज्ञापन


शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष ब्रजेश दीक्षित ने बताया कि 23 तारीख के बाद वेतन लॉक किया जाता है। शिक्षकों की उपस्थिति के 9सी प्रपत्र के आधार पर वेतन संशोधित कर वित्त एवं लेखाधिकारी को भेजने की जिम्मेदारी भी बीईओ की होती है। ऐसे में समय रहते अधिकारियों ने कार्यभार नहीं संभाला तो नवंबर के वेतन की प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका है। इसके अलावा शिक्षकों के विभिन्न आवेदन, निरीक्षण और अन्य विभागीय काम भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों का कहना है कि पुराने बीईओ को कार्यमुक्त करने के बाद तत्काल नई व्यवस्था की जानी थी, लेकिन 16 ब्लॉकों में एक भी अधिकारी के जॉइन न करने से ब्लॉक स्तर पर जिम्मेदार अधिकारी की अनुपस्थिति बनी हुई है। बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि तत्काल रूप से सभी बीईओ को जॉइन करना था और आदेश के अनुसार पुराने सभी बीईओ को कार्यमुक्त कर दिया है। जल्द ही नए बीईओ भी जॉइन कर लेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed