{"_id":"63a82e9c470aec5a9c1bcd08","slug":"all-15-students-of-ma-french-got-jobs-before-results-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: केएमआई में सीखी फ्रेंच भाषा, 10 लाख सालाना वेतन पाया, पहले बैच के सभी छात्रों को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: केएमआई में सीखी फ्रेंच भाषा, 10 लाख सालाना वेतन पाया, पहले बैच के सभी छात्रों को मिली नौकरी
Sun, 25 Dec 2022 04:36 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 25 Dec 2022 04:36 PM IST
सार
विश्वविद्यालय के केएमआई में पहली बार फ्रेंच भाषा में दो साल का डिग्री कोर्स शुरू हुआ। इसके पहले बैच के सभी 15 छात्रों को परीक्षा परिणाम आने से पहले भी नौकरी मिल गई है।
विज्ञापन
बृजेश और मनीष फ्रेंच सीखकर पाई नौकरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कन्हैयालाल माणिक लाल मुंशी हिंदी एवं भाषा विज्ञान विद्यापीठ (केएमआई) के एमए (फ्रेंच) विषय के शत प्रतिशत छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है। इस पाठ्यक्रम का यह पहला बैच है। इनमें अधिकतम सालाना वेतन 10 लाख रुपये मिला है।
विज्ञापन
विदेशी भाषा के प्रभारी डॉ. प्रदीप वर्मा ने बताया कि केएमआई में पहली बार फ्रेंच भाषा में दो साल का डिग्री कोर्स शुरू हुआ। इसमें 15 सीटें हैं और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा हो चुकी है, मौखिक परीक्षा बाकी है। परिणाम आने से पहले ही शत प्रतिशत छात्रों को संस्थान से ही नौकरी मिल गई है। इनमें सबसे अधिक सालाना पैकेज 10 लाख रुपये तक का है।
विज्ञापन
Sikkim Accident: शहीद की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, पिता के भी नहीं थम रहे आंसू, पार्थिव शरीर का इंतजार
विज्ञापन
इसके अलावा फ्रेंच, जर्मन और रशियन भाषा में भी एक साल का सर्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा कोर्स और एडवांस डिप्लोमा कोर्स भी चल रहा है। इन कोर्सेज को करने से शुरूआती दौर में ही छात्र 25 से 30 हजार रुपये मासिक वेतन पा रहे हैं। इन कोर्स के जरिये होटल, निजी कंपनी, ऑनलाइन शॉपिंग समेत टूरिस्ट गाइड में नौकरी के बेहतर अवसर रहते हैं।
ये बोले छात्र
ताजगंज के बृजेश रावत ने केएमआई से फ्रेंच भाषा में एमए किया है। अक्तूबर में ऑनलाइन शॉपिंग की नामी कंपनी में 10 लाख रुपये के पैकेज पर नौकरी लगी है। इन्होंने बताया कि अभी वे बेंगलुरू में तैनात हैं और फ्रांसीसी लोगों को डील करते हैं।पुरानी मंडी ताजगंज निवासी मनीष शर्मा की मोबाइल-टैबलेट बनाने वाली नामी कंपनी में नौकरी लगी है। सालाना वेतन सात लाख रुपये है। इन्होंने बताया कि कंपनी में फ्रेंच प्रोग्रामिंग करते हैं। दो साल के विदेशी कोर्स सीखने पर छात्र भविष्य बना सकते हैं।