फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aligarh hooch tragedy: viscera of deceased's will be examined in Agra forensic lab

अलीगढ़ जहरीली शराब कांड: आगरा की फोरेंसिक लैब में होगी मृतकों के विसरा की जांच

Sat, 05 Jun 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Jun 2021 12:05 AM IST
सार

अलीगढ़ जिले में आठ दिन में जहरीली शराब पीने से 103 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 80 विसरा जांच के लिए आगरा फोरेंसिंक लैब भेजे गए हैं। 

विज्ञापन
Aligarh hooch tragedy: viscera of deceased's will be examined in Agra forensic lab
आगरा फोरेंसिक लैब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में जहरीली शराब ने आठ दिन में 103 लोगों की जान ले ली। पुलिस की छापामारी में जहरीली शराब की पुष्टि हो गई। हालांकि मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। उनके विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखे गए हैं। अब इन विसरा को जांच के लिए आगरा फोरेंसिक लैब में भेजा जा रहा है। अब तक 80 मृतकों के विसरा यहां आ चुके हैं। जांच रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारण पता चल सकेगा। 

विज्ञापन


अलीगढ़ में 28 मई से जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला शुरू हुआ था। मरने वाले थाना क्वार्सी, गांधी पार्क, जवां, खैर, टप्पल, महुआ खेड़ा, पिसाबा, चंडौस, गवाना आदि के रहने वाले थे। अब तक 103 की मौत हो चुकी है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम भी कराया। मगर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। 
विज्ञापन


यही वजह है कि विसरा सुरक्षित रखे गए हैं। इनकी जांच अब आगरा की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में होगी। शुक्रवार तक 80 विसरा भेज दिए गए थे। बाकी के विसरा को एक-एक करके जांच के लिए भेजा रहा है। अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि विसरा जांच के लिए आगरा भेजे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निकला था मिथाइल एल्कोहल 
पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ का अभियान चलाया था। 33 आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस जेल भेज चुकी है। वहीं पुलिस और आबकारी विभाग ने कार्रवाई के दौरान शराब बरामद की थी। इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। प्राथमिक जांच में मिथाइल एल्कोहल की पुष्टि हुई थी। इससे ही लोगों की जान गई। यह जहरीला होता है। 

रिपोर्ट मिलने में लगेगा समय 
आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला में पहले से ही सैकड़ों की संख्या में विसरा की जांच चल रही हैं। ऐसे में अलीगढ़ में मरने वालों के विसरा की जांच कब तक पूरी होगी? यह कहा नहीं जा सकता है। जांच रिपोर्ट मिलने में अभी समय लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed