फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   alert over viral fever in agra

दूर से करें दुआ-सलाम, हाथ मिलाने से बचें, नहीं तो हो जाएंगे बीमार

Thu, 20 Sep 2018 03:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 20 Sep 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
alert over viral fever in agra
demo pic
‘कोई हाथ भी न मिलाएगा जो गले मिलोगे तपाक से, ये नए मिजाज का शहर है जरा फासले से मिला करो’...शायर बशीर बद्र का यह शेर भले ही किसी और संदर्भ में हो, लेकिन बुखार के मौसम में दुआ-सलाम दूर से ही ठीक है। हाथ मिलाने में संक्रमण का खतरा है।
विज्ञापन


राइनो वायरस जुकाम-खांसी और बुखार फैलाता है। बरसात के मौसम में तेजी से पनपते हैं। संक्रमित व्यक्ति जब खांसी के साथ छींकता है तो ये तेजी से आसपास फैलते हैं। कई बार मुंह को बिना रुमाल के हाथ से पोंछ लेते हैं।  किसी से हाथ मिलाने पर दूसरों को संक्रमित कर अपनी चपेट में ले लेते हैं। 
विज्ञापन


संचारी रोग विभाग के नोडल प्रभारी डॉ. आरके अग्निहोत्री बताते हैं कि मानसून में कई तरह के वायरस रहते हैं। सांस नलिकाओं में पहुंचने पर जुकाम-खांसी, पेट में जाने पर उल्टी-दस्त और खून में पहुंचने पर शरीर में ऐंठन-दर्द की शिकायत देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राइना वायरस से होता है फीवर

एसएन मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड प्रभारी डॉ. मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि राइना वायरस की चपेट में आने पर वायरल फीवर होता है। इस मौसम में अन्य वायरस के मुकाबले राइनो 80 फीसदी तक होते हैं। 

संक्रमित हाथों से दूसरों में फैलने का खतरा ज्यादा रहता है। खांसते वक्त मुंह पर रुमाल जरूर रखें, हाथों को साबुन से धोएं और हाथ मिलाने से बचें। संक्रमित होने पर डॉक्टरों को दिखाएं।

देशी नुस्खे:
- हल्दी और अदरक को गर्म पानी में उबालकर पीने से आराम पहुंचता है।
- तुलसी की चाय और लौंग डालकर उबला पानी पीने से फायदा मिलता है।
- धनिया की चाय, नीबू और शहद का मिश्रण भी बुखार में फायदेमंद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed