{"_id":"60abdc8bef0399742d665b37","slug":"alert-over-tiddi-dal-attacks-in-mathura-and-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टिड्डियों से फिर खतरा: फसलों पर हमला कर सकता है टिड्डी दल, मथुरा और मैनपुरी जिले में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिड्डियों से फिर खतरा: फसलों पर हमला कर सकता है टिड्डी दल, मथुरा और मैनपुरी जिले में अलर्ट
Tue, 25 May 2021 01:05 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 25 May 2021 01:05 AM IST
सार
बीते वर्ष टिड्डी दल के आक्रमण से फसलों को काफी नुकसान हुआ था। अब एक बार फिर टिड्डी दल का खतरा मंडराने लगा है। इसे लेकर मथुरा और मैनपुरी जिले में कृषि विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
टिड्डी दल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जनपद में फसलों पर टिड्डी दल हमला कर सकते हैं। इसे लेकर किसानों को सावधान रहना होगा। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राजस्थान में टिड्डी का आक्रमण हो सकता है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी विभाति चतुर्वेदी ने बताया कि राजस्थान की ओर से टिड्डी दल उत्तर प्रदेश के समीपवर्ती जिलों में आने की संभावना है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
जिला कृषि रक्षा अधिकारी चतुर्वेदी ने बताया कि टिड्डी दलों के आक्रमण की दशा में किसान टिन के डिब्बे, ढोल, नगाड़े, थाली, डीजे आदि बजाकर तेज आवाज कर टिड्डी दल को भगाएं। फसलों की रक्षा के लिए खेतों में क्लोरपाइरीफास 20 प्रतिशत ईसी, लैम्ब्डा साइहलोथ्रिन 5 प्रतिशत ईसी, लैम्बडासाइहेलथ्रिन 10 प्रतिशत डब्लूपी, मैलाथियान 50 प्रतिशत ईसी, डेल्टामेथ्रिन 28 प्रतिशत, ईसी फिप्रोलिन 5 प्रतिशत ईसी आदि रसायनों का छिड़काव करें।
विज्ञापन
मैनपुरी में भी अलर्ट जारी
मैनपुरी जिले में भी टिड्डी दल का खतरा बना हुआ है। शासन स्तर से अलर्ट जारी होने के बाद कृषि विभाग तैयारियों में जुट गया है। कृषि निदेशक डॉ. एपी श्रीवास्तव ने पत्र जारी कर कृषि विभाग को सतर्क रहने के लिए कहा है। इसके साथ ही टिड्डी के आक्रमण की दशा में उससे निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिले के किसानों को टिड्डी के आक्रमण के दौरान तेज आवाज कर उसे भगाने के बारे में जागरूक करने के लिए भी कहा गया है। साथ ही टिड्डी के रुकने की दशा में दवा के छिड़काव के लिए भी व्यवस्थाएं पूरी करनी होगी। कृषि विभाग ने सभी विभागीय कर्मचारियों को किसानों को जागरूक करने के लिए भी पत्र जारी किया है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह ने कहा कि शासन ने टिड्डी को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके लिए पहले ही सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के लिए कहा गया है। विभाग पूरी तरह तैयार है, किसानों को भी इसके लिए जागरूक किया जा रहा है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह ने कहा कि शासन ने टिड्डी को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके लिए पहले ही सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के लिए कहा गया है। विभाग पूरी तरह तैयार है, किसानों को भी इसके लिए जागरूक किया जा रहा है।