फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   alert in agra for 6 december

छह दिसंबर : 14 सेक्टर में बांटा शहर, 50 प्वाइंट पर पुलिस तैनात

Mon, 06 Dec 2021 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
alert in agra for 6 december
आगरा। छह दिसंबर पर पुलिस प्रशासन का अलर्ट है। शहर को 14 सेक्टर में बांटा गया है। 50 प्वाइंट पर पुलिस तैनात की गई है। सीओ अपने क्षेत्र में भ्रमण पर रहेंगे। किसी को प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। रविवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी सहित अन्य को नजरबंद कर दिया गया। उन्होंने मथुरा जाने का एलान किया था।
विज्ञापन

छह दिसंबर को अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाया गया था। इस दिन को लोग अलग-अलग तरीके से मनाते हैं। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट है। सोमवार को शहरी क्षेत्र को 14 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 50 प्वाइंट पर पुलिस तैनात की गई है। इनमें प्रमुख रूप से शहर के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाके हैं। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि यहां किसी तरह का कार्यक्रम नहीं किया जाता है। एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एसपी से लेकर सीओ तक अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे। वह खुद भी जायजा लेते रहेंगे। अगर, कोई किसी तरह का प्रदर्शन करता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना सदर और रकाबगंज की पुलिस पहुंची राष्ट्रीय प्रवक्ता के घर
आगरा। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने बताया कि उनको घर पर पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। उन्होंने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास स्थित मसजिद में लड्डू गोपाल की स्थापना और उनके जलाभिषेक का एलान किया था। आगरा से मथुरा जाने का कार्यक्रम था। शाम को वो जाने वाले थे। इससे पहले ही सदर और रकाबगंज के थाना प्रभारी फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्हें जाने नहीं दिया गया। इस पर राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ कार सेवा करने वालों पर पुष्प वर्षा करने की बात कही जा रही, दूसरी तरफ पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed