फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Alert: Beware khadar's People

अलर्ट : सावधान रहें खादर के लोग

Mon, 18 Jul 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Mon, 18 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Alert: Beware khadar's People
फ्लड - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
पिछले चार दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से नदियाें में उफान है। इसके चलते प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। चंबल का जलस्तर 124 मीटर पहुंच गया है तो उटंगन नदी में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। क्योंकि भरतपुर के पांचना डैम में पानी का दबाव बढ़ने से तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मानें तो देर रात को पानी आगरा की सीमा प्रवेश करेगा। उटंगन नदी आगरा जिले में तहसील किरावली, खेरागढ़, फतेहाबाद और बाह से होकर बहती है। बाह में यह यमुना नदी से मिल जाती है। इससे तटवर्ती गांवों में अधिकारियों ने डेरा डाल दिया है। वहीं कई दशक बाद तेरहमोरी बांध में लोगों ने पानी ने देखा है। इससे फतेहपुर सीकरी के क्षेत्र के किसान खुश भी हैं।  कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बना दिया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व राजकुमार ने बताया कि सभी लेखपाल, कानूनगो, नायब तहसीलदारों को सतर्क रहने को कहा है। प्रधानों और ग्रामीणों को चेतावनी जारी गई है। यमुना नदी में भी जलस्तर बढ़ रहा है। पिछले तीन दिनों में करीब तीन फुट स्तर बढ़ कर 485 फुट पहुंच गया। ताजेवाला (हथिनीकुंड) बैराज से करीब तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। हालांकि इससे खतरे की कोई बात नहीं है। आगरा में यमुना नदी में लो फ्लड जोन करीब 495 फुट है। एहतियातन प्रशासन ने तटवर्ती इलाकों में भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। चंबल के किनारे बसे गांवों से पलायन शुरू   आगरा। चंबल नदी के उफान के कारण किनारे पर बसे गांवों रेहा, कछियारा, बीचकापुरा, उपरीपुरा, जेबरा, भटपुरा, गोहरा, रानीपुरा आदि में हाई अलर्ट किया गया है। ग्रामीणों ने पलायन शुरू कर दिया है। पिनाहट घाट पर स्टीमरों का संचालन तीन दिन से बंद है। इससे मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा रहने वाली जनता को तीन दिन से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed