फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Alcohol smuggler nandakishor made religion contractor

शराब तस्कर से धर्म का ठेकेदार बना नंदकिशोर

Sun, 14 Dec 2014 01:25 AM IST
ब्यूराे, अमर उजाला
ब्यूराे, अमर उजाला Updated Sun, 14 Dec 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
Alcohol smuggler nandakishor made religion contractor
धर्मांतरण प्रकरण के आरोपी नंदकिशोर की कुंडली पुलिस ने खोज निकाली है। वह पहले राजस्थान से शराब की तस्करी करता था। शाहगंज पुलिस ने 13 साल पहले उसे शराब तस्करी में दो साथियों के साथ जेल भेजा था। दो साल पहले पार्षद का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन जीता नहीं। अब ट्रेवल एजेंसी और ही पेठे की दुकान भी चलाता है।
विज्ञापन

कबाड़ बस्ती के ठेकेदार इस्माइल ने नंदकिशोर वाल्मीकि के खिलाफ थाना सदर में बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आगरा मंडल के साथ ही आसपास के राज्यों तक खाक छान मारी मगर वह हाथ नहीं लग सका है। पुलिस को उसके रिश्तेदारों से पूछताछ में जानकारी मिली कि वह शराब तस्कर रहा है। सन 2001 में थाना शाहगंज पुलिस ने उसे 264 बोतल अंग्रेजी शराब समेत पकड़ा था। तकरीबन दो माह तक वह इस मामले में जेल में रहा था। बाद में पुलिस ने इसी मामले में तीनों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। दोनों मुकदमे अभी भी अदालतों में चल रहे हैं। शराब तस्करी के धंधे के बाद वह राजनीतिक दलों से जुड़ गया। सन 2012 में उसने वार्ड नंबर दो से पार्षद का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन हार गया।
विज्ञापन


किसी नेता की शरण में है नंदकिशोर
आरोपी नंदकिशोर की तलाश में जुटी पुलिस ने उस पर इनामी राशि बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। एसएसपी ने उस पर पांच हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो वह किसी बड़े नेता की शरण में है। पुलिस ने पांच दिन में उसके एक दर्जन से अधिक रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। शनिवार की दोपहर को भी चार-पांच रिश्तेदार हिरासत में लिए हैं, लेकिन आरोपी के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर सकता है समर्पण
पुलिस सूत्रों की मानें तो नंदकिशोर अदालत में समर्पण की फिराक में है। पुलिस के भारी दबाव के चलते वह अधिवक्ताओं से संपर्क करके समर्पण करने की कोशिश में जुटा हुआ है। पुलिस ने दीवानी पर भी निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed