फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Alam procession was taken out on the fifth day of Muharram

Agra News: मोहर्रम की पांचवीं तारीख को निकाला गया अलम का जुलूस

Tue, 01 Jul 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 01 Jul 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Alam procession was taken out on the fifth day of Muharram
भोगांव। माहे मुहर्रम की पांचवीं तारीख को भोगांव में पारंपरिक तरीके से अलमों का जुलूस कड़ी सुरक्षा और मातमी धुनों के साथ निकाला गया।
विज्ञापन

मोहल्ला मोहम्मद सईद निवासी गुलजार अहमद और अब्दुल जलील खां के आवास से दोपहर करीब तीन बजे फातिहा ख्वानी के बाद यह जुलूस शुरू हुआ। यह जुलूस पुलिया वाली मस्जिद, सब्जी मंडी चौराहा, जामा मस्जिद, जैन मंदिर और पीपल मंडी से होता हुआ, मोहल्ला जौहरी, पटी गली, नददाफान, मोहल्ला चौधरी, मोहल्ला करियानीम और मोहल्ला प्रेम चिरैया से गुजरकर देर शाम अपने गंतव्य पर पहुंचा। जुलूस का समापन फातिहा ख्वानी के बाद तबर्रुख (प्रसाद) वितरण के साथ हुआ। जुलूस में अखाड़े के युवाओं ने छड़ी, बाना, हजारा, तलवार, फरसा आदि से हैरतअंगेज करतब दिखाए, जो दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे।

इस अवसर पर, समाजसेवी डॉ. अयाज मंसूरी और अहमद अली ने सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा, इंस्पेक्टर भोगांव प्रदीप कुमार पांडे, कस्बा इंचार्ज प्रदीप गुप्ता, बिजली विभाग के एसडीओ महेश प्रभाकर, जेई तारा चंद्र, अलमदार अब्दुल जलील खां और गुलजार अहमद को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed