फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akshaya Navami today in Ravi Yoga, Shivvas and Dhruva Yoga

Agra News: रवि योग, शिववास व ध्रुव योग में अक्षय नवमी आज

Sat, 09 Nov 2024 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 09 Nov 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Akshaya Navami today in Ravi Yoga, Shivvas and Dhruva Yoga
कासगंज। अक्षय नवमी रविवार को रवि योग, शिव वास योग में मनाई जाएगी। ज्योतिषी पर्व के दिन बन रह इन योग को शुभ मान रहे हैं। इस दिन पूजा करने से अक्षय फल की प्राप्ति होगी। महिलाएं पर्व को मनाने के लिए तैयारियों में जुटी रहीं।ज्योतिषाचार्य मुकंद बल्लभ भट्ट ने बताया कि आंवला नवमी स्वयं सिद्ध मुहूर्त है। इस दिन दान, जप व तप सभी अक्षय होकर मिलते हैं । भविष्य, स्कंद, पद्म और विष्णु पुराण के मुताबिक इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। आंवला के पेड़ में अक्षय नवमी से कार्तिक पूर्णिमा तक भगवान विष्णु निवास करते हैं। इस दिन विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सपरिवार आंवले के पेड़ के नीचे बैठ कर भोजन करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। रोग, दोष और भय से छुटकारा मिलता है। आंवले के पेड़ की पूजा करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन रवि योग सुबह 10 बजकर 59 मिनट से 11 नवंबर को सुबह 6 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। नवमी को पूरे दिन ध्रुव योग है, जो देर रात 1: 42 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही शिव वास योग का भी संयोग रहेगा। धनिष्ठा नक्षत्र सुबह 10:59 बजे तक रहेगा।, फिर शतभिषा नक्षत्र है। पूरे दिन पंचक रहेगा। रवि योग को सूर्य का अभीष्ट प्राप्त होने के कारण प्रभावशाली योग माना जाता है। सूर्य की पवित्र ऊर्जा से भरपूर होने से इस योग में किया गया कार्य अनिष्ट की आंशका को नष्ट करके शुभ फल प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed