{"_id":"6a91f33446485e25f6067e4d","slug":"akola-market-faces-heavy-traffic-jam-on-rakshabandhan-agra-news-c-25-1-agr1008-1145529-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रक्षाबंधन पर अकोला बाजार में लगा भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रक्षाबंधन पर अकोला बाजार में लगा भीषण जाम
Sat, 29 Aug 2026 02:14 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
अकोला के बाजार में लगा लम्बा जाम।
- फोटो : Archive
अकोला। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर खरीदारी के चलते शुक्रवार शाम अकोला बाजार में भीषण जाम लग गया। पुलिस चौकी से लेकर स्टेडियम तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण और सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के कारण करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।
स्थानीय ग्रामीणों रामवीर सिंह और शिवराम सिंह ने बताया त्योहार के कारण बाजार में भारी भीड़ उमड़ी थी। इस बीच दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे सामान रखकर फुटपाथ पर कब्जा कर रखा था, वहीं खरीदारी करने आए लोगों ने अपने दोपहिया और चार पहिया वाहन सड़क पर ही बेतरतीब खड़े कर दिए। इससे आधी से अधिक सड़क घिर गई और देखते ही देखते लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर यातायात सुचारू किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अकोला बाजार में जाम लगना अब एक आम समस्या बन गई है। न तो दुकानदार अतिक्रमण हटाने को तैयार हैं और न ही ग्राहक अपनी गाड़ियां सही जगह पार्क करते हैं। त्योहारों या छुट्टियों के दिनों में एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाने और स्थायी पार्किंग व्यवस्था करने की मांग की है।