फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav will hold a public meeting on 15th

Agra News: अखिलेश यादव 15 को करेंगे जनसभा

Thu, 14 Nov 2024 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 14 Nov 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav will hold a public meeting on 15th
कोसमा चौराहे पर सपा अध्यक्ष की सभा को लेकर तैयारियों का निरीक्षण करते सपा जिलाध्यक्ष व अन्य। सं - फोटो : कोसमा चौराहे पर सपा अध्यक्ष की सभा को लेकर तैयारियों का निरीक्षण करते सपा जिलाध्यक्ष व अन्य। संवाद
मैनपुरी। करहल विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी तेजप्रताप सिंह यादव के लिए 15 नवंबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं में जोश पैदा करेंगे। कोसमा चौराहे पर होने वाली जनसभा में सपा मुखिया कार्यकर्ताओं को संबोधित करके जीत के लिए टिप्स देंगे।
विज्ञापन


विधानसभा उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। मतदान की तिथि नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। सपा प्रत्याशी तेजप्रताप यादव के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव, सांसद डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव, आदित्य यादव के साथ ही एमएलसी मुकुल यादव कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं।
विज्ञापन


अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम भी तय हो गया है। वह 15 नवंबर को कोसमा चौराहे पर होने वाली जनसभा में कार्यकर्ताओं में जोश पैदा करेंगे। बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य पूर्व मंत्री, रजनेश मिश्रा, सुबोध यादव प्रधान, सूरज सिंह यादव, नृप चौधरी ने कोसमा चौराहे पर पहुंचकर सभा स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि करहल उपचुनाव के लिए 15 नवंबर को सपा प्रत्याशी के समर्थन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed