फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav targets BJP in js university convocation

दीक्षांत समारोह में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

Mon, 29 Oct 2018 03:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 29 Oct 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav targets BJP in js university convocation
जेएस विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सपा नेता अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में जेएस विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह हुआ। समारोह में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में नफरत की राजनीति कर रही है। धर्म के आधार पर 2019 का चुनाव लड़ने की तैयारी के साथ भाजपा नफरत फैलाने का काम कर रही है। समाजवादी पार्टी विकास के रास्ते पर राजनीति कर रही है और देश को विकास के रास्ते पर ले जाना चाहती है।
विज्ञापन


आयोजन में उन्होंने समाजवादी पार्टी और बसपा के गठबंधन का इशारा किया और कहा दोनों दल मिलकर दिल्ली से भाजपा की सरकार को खदेड़ने का काम करेंगे। 2019 में केंद्र की सरकार का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाएगा और समाजवादी पार्टी की उस में अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन स्थल पर मैनपुरी घिरोर के युवक कुलदीप ने अपनी पीड़ा बताते हुए हंगामा किया। इस युवक के परिवार में हत्या हुई है। हत्या केस में कार्रवाई नहीं होने पर युवक ने हंगामा किया तो मंच से अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार आएगी तभी न्याय मिल पाएगा। क्योंकि इस सरकार में सभी कार्य जाति को देखकर किए जा रहे हैं। 

सरकारी अस्पताल में डॉक्टर इलाज जाति को देख कर दे रहा है। थाना में एफआईआर जाति को देखकर लिखी जा रही है। आयुष स्थल पर ही सपा के कार्यकर्ताओं ने इस युवक की जमकर पिटाई की। इस घटना से नाराज होकर अखिलेश यादव अपना भाषण छोड़ कर कुर्सी पर जा बैठे। मामला शांत हुआ उसके बाद दोबारा बोलने के लिए आए।

Akhilesh Yadav targets BJP in js university convocation
जेएस विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सपा नेता अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से भी बातचीत की। उन्होंने राम मंदिर पर कहा भारत की जनता को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। सुप्रीम कोर्ट का जो निर्णय आएगा, हमें स्वीकार करना चाहिए। 

प्रदेश के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों के सवाल के जवाब में कहा कि मोदी जी विदेशों में बहुत जा रहे है। कम से कम हम विदेशों से यह सीख लें कि पर्यावरण संरक्षण कैसे सुरक्षित रख सकते हैं। ये भारत सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिनकी नियत साफ ना हो वह पर्यावरण को क्या साफ करेंगे। 

लॉ एंड आर्डर पर बोले कि मुख्यमंत्री जी का कहना है कि ठोक दो। हालत यह है कि पुलिस ही पुलिस को ठोक रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed