फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   akhilesh yadav slams Narendra Modi over ceasefire violation by pakistan

पीएम मोदी पर अखिलेश का तंज- कहां गया 56 इंची सीना और एक के बदले 10 सिर लाने की बात

Fri, 07 Dec 2018 06:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 07 Dec 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav slams Narendra Modi over ceasefire violation by pakistan
जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर जुबानी हमला बोला। अखिलेश ने सीमा पर हो रही घटनाओं को लेकर जहां प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा तो बुलंदशहर बवाल पर मुख्यमंत्री योगी को आड़े हाथ लिया।
विज्ञापन


नसीरपुर के गांव नगला छवरैया में शुक्रवार को कारगिल शहीद ब्रजलाल की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया। वो भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में फौज का सबसे अधिक अपमान हुआ है।
विज्ञापन


भाजपा सरकार के साढ़े चार साल में 350 जवान शहीद हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कहां गया 56 इंच का सीना और एक के बदले 10 सिर लाने वाली बात। देश को बुलेट ट्रेन की नहीं बल्कि जवानों को बुलेटप्रूफ वर्दी की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार पर निशाना

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा विकास की बात नहीं करती। हिंदू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद पर बहस कर रही है। किसानों की आय दोगुनी करने का भाषण भी कोरा भाषण साबित रहा। भाजपा ने घर-घर उज्जवला योजना के सिलेंडर तो बांट दिए लेकिन एक बार सिलेंडर आने के बाद गरीबों ने उसमें गैस तक नहीं भरवाई। क्योंकि गैस इतनी महंगी है कि गरीब उसका उपयोग नहीं कर सकते। 

अखिलेश ने कहा कि सपा की सरकार में शुरू हुए सभी विकास कार्य मुख्यमंत्री ने रोक दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि बाबाजी का सत्ता में बने रहना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह बने रहेंगे तभी समाजवादी पार्टी 300 से अधिक सीटें जीतेगी। बाबाजी के रहते हैं समाजवादी पार्टी की सरकार का काम अब बोल रहा है और बाबा जी की सरकार कुछ नहीं कर रही है।

अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह कैसे बाबा जी हैं जो नवरात्र के दिन बूंदी का लड्डू खाते हैं और बंदर भगाने के लिए हनुमान चालीसा की बात कहते हैं। अखिलेश के बाद मुलायम सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। मुलायम भी भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा जमकर पैसा बांट रही है, लेकिन जीत पसीना बहाने वाले समाजवादियों को ही मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed