फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav said BJP leaders are seeking votes from the officials, not the public

Mainpuri Bypolls: अखिलेश यादव बोले-  जनता नहीं अधिकारियों से वोट मांग रहे भाजपा नेता

Sun, 27 Nov 2022 11:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Nov 2022 11:10 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि किसान लाइन में लगे अपमानित भी हुए। कोई 1600, कोई 18 00तो कोई दो हजार में डीएपी की बोरी खरीद रहा है। भाजपा के लोग अगर जनता से वोट मांगने आते तो किसानों को डीएपी भी दिलाते।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said  BJP leaders are seeking votes from the officials, not the public
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी उपलोकसभा चुनाव में डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार कर रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के जो बड़े नेता आ रहे हैं वह जनता से नहीं अधिकारियों से वोट मांगने आ रहे हैं। भाजपा नेताओं को किसानों की चिंता नहीं है। किसान को डीएपी के लिए जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन


किशनी क्षेत्र में चुनावी सभाओं में उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अगर जनता से वोट मांगने आते तो किसानों को डीएपी भी दिलाते। किसान लाइन में लगे अपमानित भी हुए। कोई 1600, कोई 18 00तो कोई दो हजार में डीएपी की बोरी खरीद रहा है। उन्होंने कहा कि नेताजी अपनी पहचान खुद रखते थे। एक बार नेताजी को सुखोई विमान खरीदने रूस जाना था तो सभी कहा कि वहां सर्दी बहुत होती है आपको अपने कपड़े बदलने पड़ेंगे, लेकिन नेताजी ने किसी की नहीं सुनी और धोती कुर्ता में ही रूस गए। 
विज्ञापन

सपेरों से कहा कि सपेरों के पास कोई खेत जमीन नहीं है। सरकार ने इनके सांप भी छीन लिए। सपा का साथ दें न्याय जरूर मिलेगा। सपेरों भाइयों आप हमारी सहायता करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेताजी किसी भी ऊंचाई में पहुंचे हो, लेकिन वो कभी अपने जमीन के लोगों को, किसानों को और गांव में रहने वाले लोगो को कभी नहीं भूले। वो जब भी सरकार में रहें हैं उनके पक्ष में फैसले लेकर योजना बनाकर काम किया। उन्होंने कहा कि जैसे प्रधानी का चुनाव लड़ते हैं वैसे ही सब लोगों को बुलाना। जिससे सब लोग वोट डाल सकें। ये जनता नेताजी की है और इस जनता ने हमेशा नेताजी का सम्मान किया है। बीजेपी ने जनता के लिए काम नहीं किया। उद्योगपतियों के लिए काम किया है।


सपा के विकास कार्य जनता को याद

कुसमरा क्षेत्र के गांव कुडरा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता को अब तक सपा के विकास कार्य याद हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार ने एक्सप्रेस वे, लैपटॉप योजना जनता को दी है। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सभी विधानसभा क्षेत्रों से जीतेंगी। सतीश यादव, धर्मेंद्र यादव बाबा, संतराम यादव, हरपाल सिंह यादव, विपिनराज यादव, मीरा देवी यादव, गगन यादव, उमाशंकर यादव, अरुण आचार्य, सतीश यादव, दीपू मिश्रा, सुनील यादव, शैलेंद्र यादव, हाकिम यादव, अशोक यादव, मुकुल यादव, डैनी यादव मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - Agra: सीएम योगी आ रहे हैं, इन रास्तों पर संभलकर निकलें, रहेगा रूट डायवर्ट

भाजपा के एजेंट बने हैं अधिकारी : रामगोपाल

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि अधिकारी भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। भाजपा लोकसभा उपचुनाव में लोकतंत्र की हत्या कर रही है। 
करहल स्थित सपा चुनाव कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में अनैतिक हथकंडों का इस्तेमाल कर रही है। सपा कार्यकर्ताओं का सरकारी मशीनरी के माध्यम से उत्पीड़न किया जा रहा है। मैनपुरी और इटावा में पुलिस व प्रशासन के जो अफसर व कर्मचारी भाजपा के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं, इसका संज्ञान चुनाव आयोग को लेना चाहिए। विपक्षी सांसद, विधायक तक को परेशान किया जा रहा है। इस बारे में उच्च स्तर पर शिकायत की जाएगी। उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग लोकसभा उपचुनाव में पांच दिसंबर के दिन निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने का पक्का बंदोबस्त करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed