फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav's big statement on Bahraich violence accused BJP know what he said

UP: बहराइच हिंसा पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, भाजपा पर लगाया दंगा कराने का आरोप...ये बताई वजह

Mon, 21 Oct 2024 01:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Oct 2024 01:31 PM IST
सार

करहल विधानसभा उपचुनाव के लिए तेज प्रताप यादव के नामांकन में पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने सीधे-सीधे कहा कि बहराइच में हिंसा भाजपा ने कराई है। 

 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav's big statement on Bahraich violence accused BJP know what he said
अखिलेश यादव, तेज प्रताप यादव, धर्मेन्द्र यादव और शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी की करहल विधानसभा से तेज प्रताप यादव ने नामांकन किया। उनके नामांकन में आए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा। अखिलेश यादव ने कहा कि तेज प्रताप यादव भारी बहुमत से जीतकर जाएंगे। मैनपुरी के लोगों ने सपा और नेताजी का हमेशा साथ दिया है। करहल की जनता समाजवादी पार्टी को हमेशा चुनती रही है। इस बार चुनाव में पहले से अधिक समर्थन मिलेगा, जिसके चलते चुनाव परिणाम ऐतिहासिक होने वाला है।
विज्ञापन




 

अखिलेश यादव ने कहा कि उपचुनाव में पीडीए से भाजपा घबराई हुई है। अब तो भाजपा पीडीए का नाम लेना भी भूल गई है। उन्होंने कहा कि चैनलों को चिंता थी कि तेज प्रताप ने तिलक कितना बड़ा लगाया है। विकास की कोई चिंता नहीं थी। समाजवादियों के विकास को भाजपा ने रोकने का काम किया है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की लड़ाई जीतने के बाद भाजपा थोड़ी बहुत रुकी है। भाजपा सारी संस्थाओं से खुद को ऊपर समझती है। अब जमीनों पर कब्जा करने का काम भी कर रही है। बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने बहराइच में जानबूझकर दंगा कराया है। वजह भी साफ है कि चुनाव आ गया है। सवालों के जवाब न देने और राजनीतिक लाभ लेने के भारतीय जनता पार्टी ने ये साजिश रची है। वहां पर्याप्त प्रशासन और पुलिस का इंतजाम नहीं किया गया।

 
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिसको चाहे गिरफ्तार करा दे। पत्रकारों की भी कराई जा रही है।  एक सवाल के जवाब में कहा कि करहल की जनता के सामने मशीनरी का कोई दुरुपयोग नहीं हुआ। टिकट बंटवारे को लेकर कहा कि यह आपसी मामला है। हम हल निकाल लेंगे। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर में इंटरनल सर्वे में बीजेपी हार रही थी, इसलिए चुनाव रोका गया।

उन्होने कहा कि बार-बार मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों के बाद भी कोई बदलाव नहीं आया। भाजपा किसी को न्याय नहीं दे सकती है। इस बार जनता पूरा हिसाब-किताब करेगी। ये सरकार जाने वाले लोगों की है। उनके पास समय नहीं है। उपचुनाव में जनता इन लोगों को हराकर विदाई का रास्ता खोल देगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed