फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav and SP Singh Baghel Will Contest Assembly Election from Karhal In Mainpuri

UP Election 2022: मुलायम की कर्मभूमि पर ताल ठोक रहे सियासी सूरमा, करहल में दिलचस्प हुआ मुकाबला

Tue, 01 Feb 2022 07:13 AM IST
मुकेश कुमार नीलेश शर्मा, अमर उजाला मैनपुरी
नीलेश शर्मा, अमर उजाला मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Feb 2022 07:13 AM IST
सार

मैनपुरी जिले की चारों विधानसभा सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय राज्यमंत्री, आबकारी मंत्री और दो पूर्व मंत्री और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री चुनाव लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav and SP Singh Baghel Will Contest Assembly Election from Karhal In Mainpuri
भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल और सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश और प्रदेश का मौसम भले ही सर्द है, लेकिन चुनावी तापमान बढ़ा हुआ है। मैनपुरी एक फिर सुर्खियों में। कारण मुलायम की कर्मभूमि पर सूरमाओं की फौज चुनावी दंगल में ताल ठोंक रही है। पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, आबकारी मंत्री, दो पूर्व मंत्री और एक दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री चुनाव में उतरे हैं।

विज्ञापन

बात करहल विधानसभा सीट की करें तो इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने भाजपा ने केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को बिना टिकट दिए जाने की घोषणा के ही मैदान में उतार दिया है। 

विज्ञापन

अखिलेश और एसपी सिंह आमने-सामने 

करहल सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के आमने-सामने होने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। सदर सीट पर भी मुकाबला दिलचस्प है। सपा से जहां राजकुमार यादव ताल ठोक रहे हैं, वहीं भाजपा ने पूर्व मंत्री जयवीर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। दोनों ही नेता जीत के लिए जोर-आजमाइश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Akhilesh Yadav and SP Singh Baghel Will Contest Assembly Election from Karhal In Mainpuri
भोगांव से भाजपा प्रत्याशी रामनरेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

भोगांव में आबकारी मंत्री मैदान में

भोगांव विधानसभा सीट पर भी प्रदेशभर की नजर है। मैनपुरी जिले की इस सीट पर भाजपा ने प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री और मौजूदा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री को चुनाव मैदान में उतारा हैं तो वहीं सपा ने तीन बार विधायक रहे एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आलोक शाक्य को टिकट दी है। दोनों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। 

किशनी में दर्जा राज्यमंत्री हैं कमल के सिपहसालार

जिले की किशनी विधानसभा सीट भी वीआईपी से कम नहीं है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री (उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के सदस्य) डॉ. प्रियरंजन ‘आशू दिवाकर’ मैदान में हैं। उनकी टक्कर सपा के वर्तमान विधायक बृजेश कठेरिया से है। 
 

करहल से 38405 वोटों से जीती थी सपा

समाजवादी पार्टी के लिए करहल विधानसभा सीट सबसे सुरक्षित मानी जाती है। 1993 से लेकर 2017 तक हुए छह विधानसभा चुनाव में पांच बार इस सीट पर सपा काबिज हुई है। 2007, 2012 और 2017 का चुनाव सपा प्रत्याशी सोवरन सिंह यादव ने जीता। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में सोवरन सिंह यादव ने 38405 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 104221 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी रमा शाक्य को 65816 वोट मिले। वह दूसरे नंबर पर रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed