{"_id":"f8c358a83d7449849cffc077cb1fb986","slug":"akhilesh-soft-heart-relationship-with-the-party-amar-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम-अखिलेश से दल के नहीं दिल के रिश्ते : अमर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम-अखिलेश से दल के नहीं दिल के रिश्ते : अमर सिंह
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 21 Dec 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर सिंह ने एक बार फिर सपा मुखिया और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तारीफों के पुल बांधे हैं। कहा है कि मुलायम और अखिलेश से मेरे दल के नहीं बल्कि दिल के रिश्ते हैं। हालांकि सपा में शामिल होने के सवाल का सीधा जवाब देने से वे किनारा कर गए। वहीं, कैबिनेट मंत्री आजम खान के बयानों पर पलटवार करने से भी बचते नजर आए।
अमर सिंह रविवार को हालीवुड अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम के साथ ताजमहल का दीदार करने आए थे। इस दौरान पत्रकारों ने जब उनसे सपा में शामिल होने की चर्चाओं से संबंधित सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मेरे भतीजे हैं। उनके पास योग्य कार्यकर्ता हैं, मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता की जरूरत नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि अखिलेश उनसे पार्टी में पसीना बहाने को कहेंगे तो वह अपना खून बहा देंगे। वहीं, आजम खान द्वारा उनके खिलाफ दिए गए बयानों के संबंध में जब पूछा गया तो वह सिर्फ इतना ही बोले, बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो और बुरा मत कहो।