{"_id":"6638fb8c5e049933e3028fd4","slug":"akhilesh-said-bjp-is-honoring-those-who-looted-booths-and-insulted-mothers-and-sisters-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मैनपुरी में हंगामे के बाद अखिलेश- बूथ लूटने वाले और मां-बहन का अपमान करने वालों का सम्मान कर रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मैनपुरी में हंगामे के बाद अखिलेश- बूथ लूटने वाले और मां-बहन का अपमान करने वालों का सम्मान कर रही भाजपा
Mon, 06 May 2024 09:19 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 06 May 2024 09:19 PM IST
सार
मैनपुरी में रोड शो के बाद महाराणा प्रताप चौक पर हंगामा हुआ। वहीं, इसको लेकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बुलोडजर के लिए पुलिस ला रही है और उपद्रव जैसी संवेदनशील जगहों पर पुलिस की कोई तैनाती नहीं की गई। भाजपा अपराधियों का सम्मान करती है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी में रोड शो के बाद महाराणा प्रताप चौक पर हुए हंगामे को लेकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान का वीडियो सामने आया है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव से ध्यान भटकाने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय के इशारे पर हंगामा किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने महाराण प्रताप जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। समाजवादी उन्हें अच्छी भावना से देखते हैं। भारतीय जनता पार्टी के लोग हर चीज को राजनीति से जोड़ते हैं। मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान बुलडोजर की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात थी तो सपा के रोड शो के दौरान पुलिस क्यों नहीं तैनात की गई। अखिलेश यादव ने कहा कि बूथ लूटने वाले और मां-बहन का अपमान करने वाले, दुष्कर्म करने वाले और गला काटने वाले लोगों को भाजापा सम्मान कर रही है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय के इशोर पर साजिश के तहत हंगामा कराया गया। सपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। भाजपा के लोग अपराध कराने वालों को बचाने का कार्य कर रहे हैं। समाजवादियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। भाजपा अपराधियों को बचाने का कार्य कर रही है। चुनाव से ध्यान हटाने के लिए ये सब साजिश की जा रही है। भाजपा चुनाव हार रही है, इसलिए यह सब कर रही है।
विज्ञापन