फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   akhilesh chaudhary fifht time elected president of agra university employee association

अखिलेश फिर बने विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, लगातार पांचवीं बार जीता चुनाव

Tue, 16 Jul 2019 10:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Jul 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
akhilesh chaudhary fifht time elected president of agra university employee association
विजयी प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर अखिलेश चौधरी ने जीत हासिल की। पालीवाल परिसर में सुबह मतदान के बाद शाम को नतीजे घोषित किए गए। इसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ विजयी प्रत्याशियों ने जश्न मनाया।
विज्ञापन

 
अखिलेश ने लगातार पांचवीं बार चुनाव जीता है। उनको 213 मत मिले। 98 मत पाकर श्याम दीक्षित दूसरे स्थान पर रहा। महामंत्री के पद पर अरविंद गुप्ता चुने गए हैं। वो तीसरी बार चुनाव जीते हैं। उन्होंने संजय सिंह को 228 मतों से संजय सिंह को हराया। 
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर कांटे का मुकाबला रहा। अनिल कुमार ने शिव सिंह को तीन मतों से हराया। शिव सिंह ने दोबारा मतगणना करवाई, जिसमें मतों में कोई अंतर नहीं आया। अनिल तीसरी बार चुने गए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर दीपक गुप्ता विजयी हुए, यह दूसरी बार इस पद पर चुने गए हैं। आशु सिंह सहमंत्री चुने गए हैं, यह पहली बार चुनाव जीते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव जीतने पर अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने बताया कि विश्वविद्यालय में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलेगा। कर्मचारी और छात्र हित के लिए कार्य किए जाएंगे। चुनाव प्रभारी डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि विजेताओं को प्रमाणपत्र दे दिए गए हैं। 18 जुलाई को शपथपत्र ग्रहण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed