फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   akhil bharat hindu mahasabha workers protest agaisnt Film Kaali poster in agra

Film Kaali poster: आगरा में 'काली देवी' बनकर डाक्यूमेंट्री का विरोध, फिल्ममेकर के खिलाफ दी तहरीर

Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
सार

अखिल भारत हिंदू महासभा के संजय जाट ने कहा कि डाक्यूमेंट्री फिल्म में मां काली का अपमान किया गया है। फिल्म मेकर पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने एलान किया कि हिंदू महासभा इस फिल्म को कहीं रिलीज नहीं होने देगी। 

विज्ञापन
akhil bharat hindu mahasabha workers protest agaisnt Film Kaali poster in agra
हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने दी तहरीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डाक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर का विरोध शुरू हो गया है। आगरा में डाक्यूमेंट्री फिल्म के पोस्टर का अनोखे अंदाज में विरोध किया गया। मंगलवार को अखिल भारत हिंदू महासभा का कार्यकर्ता काली देवी के वेश में संगठन की प्रांतीय अध्यक्ष मीना दिवाकर के साथ सीओ कार्यालय पहुंचा। उन्होंने फिल्ममेकर के खिलाफ मुकदमा कराने के लिए तहरीर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि डाक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' का पोस्टर रिलीज होने के बाद से चर्चा में है। पोस्टर में मां काली के वेश में एक महिला को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। पोस्टर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। हिंदूवादी संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। संगठन के लोग इसे देवी-देवताओं का अपमान बता रहे हैं।  

विज्ञापन

फिल्म मेकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष मीना दिवाकर के नेतृत्व में कई महिलाएं सीओ छत्ता के कार्यालय में तहरीर लेकर पहुंचीं। उनके साथ कार्यकर्ता जितेंद्र मां काली के वेश में पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने फिल्म के पोस्टर का विरोध किया और नारेबाजी के साथ फिल्म मेकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मीना दिवाकर ने कहा कि हॉलीवुड लगातार हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करता रहा है। मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जाएगा। संगठन के संजय जाट ने कहा कि डाक्यूमेंट्री फिल्म में मां काली का अपमान किया गया है। फिल्म मेकर पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने एलान किया कि हिंदू महासभा इस फिल्म को कहीं रिलीज नहीं होने देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed