फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhand Pratap's first registration on Uwin portal

Agra News: अखंड प्रताप का हुआ यूविन पोर्टल पर पहला पंजीकरण

Wed, 13 Mar 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 13 Mar 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Akhand Pratap's first registration on Uwin portal
अखंड प्रताप का हुआ यूविन पोर्टल पर पहला पंजीकरण
विज्ञापन



मैनपुरी। भारत सरकार द्वारा नियमित टीकाकरण के अंतर्गत लागू किए गए यूविन ऑनलाइन पोर्टल की बुधवार को जनपद में लॉचिंग की गई। जिले में पहला पंजीकरण शिशु अखंड प्रताप सिंह के नाम रहा। सीएमओ ने नगरीय स्वास्थ्य केंद्र हिंदपुरम पर अखंड प्रताप का यूविन पर पंजीकरण कराया।
सीएमओ ने दोपहर 11 बजे नगरीय स्वास्थ्य केंद्र हिंदपुरम पहुंचकर यूविन पोर्टल की लांचिंग की। सीएमओ ने शिशु अंखड प्रताप सिंह (जन्म तिथि 26 जनवरी 2024 पुत्र सतेंद्र कुमार का पंजीकरण और वैक्सीनेशन के उपरांत टीकाकरण प्रमाणपत्र ऑनलाइन जनरेट किया। सीएमओ ने बताया कि पोर्टल द्वारा वैक्सीन प्रबंधन और नागरिकों के लिए टीकाकरण की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने में उपयोगी होने के साथ यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो वैक्सीनेशन की निगरानी, प्रशासन और लाभार्थी पंजीकरण को सक्षम बनाता है। पोर्टल के संबंध में सभी वैक्सीनेटर्स को प्रशिक्षित किया जा चुका है। पोर्टल की तकनीकि विशेषज्ञ और यूएनडीपी संस्था द्वारा पूर्ण रुप से ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। उक्त पोर्टल पर वर्तमान
विज्ञापन

में दो वर्ष तक के बच्चों के पंजीकरण/टीकाकरण की सुविधा के साथ लांच किया गया है। इस अवसर डाॅ. अनिल कुमार, डाॅ. सुरेन्द्र कुमार, डाॅ. अजय कुमार उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डाॅ. वीपी सिंह, डाॅ. राज विक्रम सिंह, डाॅ. पंकज शाक्या, रवीन्द्र सिंह गौर प्रभारी जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed