{"_id":"5aa906e74f1c1bb7758b552d","slug":"akbar-tomb-due-to-pollution-is-getting-black","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में इस संगमरमरी मकबरे पर लग रही लापरवाही की 'कालिख'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में इस संगमरमरी मकबरे पर लग रही लापरवाही की 'कालिख'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 14 Mar 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
जलाया जा रहा कूड़ा
- फोटो : अमर उजाला
अकबर का मकबरा, सिकंदरा की संगमरमरी मीनारें धुएं, धूल और भारी प्रदूषण से काली पड़ रही हैं। हर दिन स्मारक के सामने कूड़ा जलाए जाने से स्मारक पर काले धुएं की चादर गहरा रही है।
वहीं नेशनल हाईवे गेट से ही गुजरने के कारण 70 हजार से ज्यादा वाहनों का धुआं स्मारक की सफेद मीनारों पर कालिख जमा कर रहा है।
सिकंदरा स्मारक के सामने कूड़ा जलाने पर कभी प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। एएसआई रसायन शाखा ने सिकंदरा स्थित अकबर के मकबरे की संगमरमरी मीनारों पर कालिख जमा होने की रिपोर्ट दी है।

Trending Videos
कूड़ा जलने से उठता धुआं
- फोटो : अमर उजाला
यहां हाईवे से गुजरने वाले वाहनों का काला धुआं भी स्मारक को नुकसान पहुंचा रहा है। इसके उलट कागजी कार्रवाई में नगर निगम आगे है। एक साल में 157 चालान के जरिए निगम ने 56,750 रुपये का जुर्माना वसूला है।
ताज ट्रिपेजियम जोन प्राधिकरण ने 6 फरवरी को हुई बैठक में निर्देश दिए गए थे कि नगर निगम और छावनी परिषद समेतशहर में किसी भी जगह पर कूड़ा न जलाया जाए।
कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ निगम और छावनी परिषद कार्रवाई करें। नगर निगम आगरा के साथ फिरोजाबाद और मथुरा भी शहर के मुख्य मार्गों पर मशीनों से सफाई कराएं।

छावनी परिषद कूड़ा जलाने वालों पर नहीं सख्त
टीटीजेड अथारिटी ने छावनी क्षेत्र में कूड़ा जलाने पर छावनी परिषद से आख्या मांगी थी, लेकिन परिषद ने कोई कार्रवाई नहीं की।
छावनी के जूनियर इंजीनियर लाखन सिंह ने केवल इतना बताया कि कूड़ा जलाने से रोकने के लिए टीम बनाई गई है और चालान की कार्रवाई की जा रही है।
छावनी के जूनियर इंजीनियर लाखन सिंह ने केवल इतना बताया कि कूड़ा जलाने से रोकने के लिए टीम बनाई गई है और चालान की कार्रवाई की जा रही है।