फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ajit Sharma became the president of the Gram Vikas Adhikari Sangh Association

Agra News: ग्राम विकास अधिकारी संघ एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अजीत शर्मा

Tue, 15 Jul 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 15 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ajit Sharma became the president of the Gram Vikas Adhikari Sangh Association
कासगंज। ग्राम विकास अधिकारी संघ एसोसिएशन का चुनाव सोमवार को कराया गया। इस दौरान कर्मियों ने अपने मत का प्रयोग कर अध्यक्ष, महामंत्री व प्रांतीय प्रतिनिधि के पद पर कर्मियों को चुना। विजयी प्रत्याशियों का कर्मियों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष पद उम्मीदवार अजीत शर्मा 37 मत और महामंत्री पद उम्मीदवार एवन सिंह 33 मत प्राप्त कर विजयी रहे।प्रांतीय प्रतिनिधि के पद उम्मीदवार शिव कपूर आदर्श ने 26 मत पाकर अपने दोनों प्रतिद्वंद्वियों को मात दे दी। चुनाव पर्यवेक्षक यतेंद्र कुमार, संजीव रावत और हरिश्चंद्र की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष अजीत शर्मा ने कर्मचारियों के हित में कार्य करने का वादा किया। इस दौरान दलवीर सिंह, अशोक गहलौत, कुंवरपाल सिंह, अजयपाल सिंह, मुकेश कुमार, वेदप्रकाश, दिलीप मिश्रा, शुभम चौधरी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed