{"_id":"6abde2d4811b90c8d80eb7bc","slug":"employees-steal-gold-silver-and-cash-worth-rs-45-58-lakh-after-winning-jeweller-s-trust-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा के चालबाज कर्मचारी: भरोसा जीतकर तिजोरी पर हाथ साफ, 45.58 लाख का सोना-चांदी और नकदी ले उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा के चालबाज कर्मचारी: भरोसा जीतकर तिजोरी पर हाथ साफ, 45.58 लाख का सोना-चांदी और नकदी ले उड़े
Thu, 01 Oct 2026 10:04 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:04 AM IST
सार
आगरा के शाहगंज सराफा बाजार में दो कर्मचारियों ने कई वर्षों तक काम कर कारोबारी का भरोसा जीता और तिजोरी से 38.58 लाख रुपये का सोना-चांदी व सात लाख नकद चुरा लिए। सीसीटीवी फुटेज और माल के मिलान से चोरी का खुलासा हुआ तो आरोपी कथित तौर पर मुकर गए और जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगरा के शाहगंज के सराफा बाजार में कारोबारी के साथ कई वर्ष तक कार्य कर दो कर्मचारियों ने उनका भरोसा जीत लिया। इसके बाद कई बार में 38.58 लाख का सोना, चांदी और सात लाख रुपये नकद चुरा लिए। सीसीटीवी और माल के मिलान में मामला खुला तो आरोपी मुकर गए और जान से मारने की धमकी देने लगे। शिकायत पर थाना शाहगंज में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
शाहगंज के सराफा बाजार में स्टेट बैंक काॅलोनी निवासी वकुल प्रकाश वर्मा की जय प्रकाश ज्वेलर्स नाम से दुकान है। वकुल ने बताया कि उनकी दुकान में धनौली के अजीजपुर क्षेत्र की तुलसी कुंज कॉलोनी निवासी शिवा ठाकुर चार वर्ष से और धनौली के विकासनगर की चंद्र विहार कॉलोनी निवासी आलोक कुमार डेढ़ वर्ष से काम कर रहे थे। दोनों ने विश्वास जीतकर धोखा दे दिया। उन्होंने तिजोरी से सोना, चांदी और नकदी निकालने-रखने की जिम्मेदारी दोनों को दे दी थी।
एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि कारोबारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों कर्मचारियों के खिलाफ साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। मामले में जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।