{"_id":"57d6f7da4f1c1b193bd47bca","slug":"airport-proposal-179-million-referred-to-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट: शासन को भेजा 179 करोड़ का प्रस्ताव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट: शासन को भेजा 179 करोड़ का प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
हवाई पट्टी के विस्तार व इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहीत होगी जमीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का प्रस्ताव एक कदम और आगे बढ़ गया है। इसके लिए प्रशासन ने शासन को 179.24 करोड़ का प्रस्ताव भेज दिया है। इस बजट से हवाई पट्टी के विस्तार और इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रस्ताव को साकार करने में प्रशासन पूरी तरह से जुट गया है। एक तरफ जमीन अधिग्रहण का कार्य जारी है। वहीं दूसरी ओर प्रस्ताव तैयार कर अनुमति के लिए शासन को भेज दिया है। सिविल एन्क्लेव और इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण को पूर्व में 173 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया था। जिसे मुख्य सचिव ने 165 करोड़ कर दिया था। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने फिर से कवायद की। जमीन अधिग्रहण के लिए किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे के आकलन के बाद प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। बता दें कि हवाई पट्टी के विस्तार और इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 55 हेक्टेयर जमीन की जरूरत होगी। इसके अधिग्रहण के लिए बल्हेरा, अभयपुरा और धनौली गांव में सर्वे कार्य जारी है।
तहसीलदार, सदर के नेतृत्व में टीम इन गांवों की जमीन पर मकान, कामर्शियल भवन तथा अन्य निर्माणों का सर्वे कर रही है। साथ ही कृषि भूमि भी चिह्नित की जा रही है। यह सर्वे कार्य भी जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
हवाई पट्टी के विस्तार और इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही प्रस्ताव के अनुरूप आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
नगेंद्र शर्मा, एडीएम (भू.अ.)