फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   airport kheriya agra

मार्च 2017 में शुरू हो जाएगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Sun, 04 Sep 2016 01:16 AM IST
मार्च 2017 में शुरू हो जाएगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
मार्च 2017 में शुरू हो जाएगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट Updated Sun, 04 Sep 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
airport kheriya agra
मार्च 2017 में शुरू हो जाएगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 60 साल का ख्वाब हकीकत में बस कुछ महीनों में जमीन पर उतरने वाला है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम अक्तूबर में दुर्गा पूजा पर शुरू हो जाएगा और मार्च 2017 में आगरा का अपना इंटरनेशनल एयरपोर्ट व्यवहारिक रूप में शुरू भी हो जाएगा। शनिवार को लखनऊ में मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ महज एक घंटे की बैठक में सालों पुराने एयरपोर्ट के मामले को सुलझा दिया और मार्च में शुरू करने का एलान भी कर दिया।
विज्ञापन

महज 22 महीने के रिकार्ड समय में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे को पूरा कर रही प्रदेश सरकार आगरा के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को महज छह महीने में पूरा कर शुरू कर देगी। लखनऊ में रक्षा मंत्रालय के जनरल आफिसर कमांडिंग मेजर जनरल विनोद शर्मा, एयर वाइस मार्शल सेंट्रल एयर कमांड राजेश इस्सर, रक्षा मंत्रालय संयुक्त सचिव मनीष ठाकुर के साथ हुई बैठक में मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने बताया कि अक्तूबर में धनौली में सिविल एंक्लेव और रनवे का काम शुरू हो जाएगा, जिसे मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। 110 करोड़ रुपये से रनवे की लंबाई बढ़ाकर इसे बड़े विमानों की लैंडिंग के लायक बनाया जाएगा। रनवे विस्तार के लिए प्रदेश सरकार धनराशि खर्च करेगी और विस्तार भी प्रदेश सरकार ही कराएगी। सैफई में प्रदेश सरकार कारगो टर्मिनल विकसित करेगी। इस एलान के बाद आगरा के पर्यटन उद्योग, कारोबारियों सहित आम लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


लखनऊ बैठक में यह अफसर रहे मौजूद
रक्षा मंत्रालय के साथ पुराने मुद्दों को सुलझाने के लिए पहली बार यह प्रयास हुआ। इसमें प्रदेश के मुख्य सचिव के साथ प्रमुख सचिव वन संजीव सरन, प्रमुख सचिव पर्यटन नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव राजस्व अरविंद कुमार, प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी आराधना शुक्ला, आयुक्त वाराणसी मंडल नितिन रमेश गोकर्ण, आयुक्त आगरा मंडल चंद्रकांत, सचिव लोक निर्माण अनुराग यादव, वीसी एलडीए अनूप यादव, डीएम लखनऊ सत्येंद्र कुमार और जिलाधिकारी आगरा गौरव दयाल तथा रक्षा संपदा विभाग के प्रधान निदेशक संपदा दीपा बाजवा, रक्षा संपदा अधिकारी लखनऊ विभा शर्मा, रक्षा संपदा अधिकारी इलाहाबाद केदार बुरांडे तथा थल सेना व वायुसेना के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की पहल से दूर हुई एयरपोर्ट की बाधाएं
लखनऊ की इस अहम बैठक के बाद रक्षा मंत्रालय अधिकारियों के साथ डीएम आगरा गौरव दयाल, कमिश्नर वाराणसी नितिन रमेश गोकर्ण ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री की पहल से एयरपोर्ट सहित कई मामलों की बाधाएं दूर होने पर रक्षा मंत्रालय अफसरों ने सीएम का आभार जताया और उनके सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रशासनिक तत्परता से एक घंटे में ही पुराने मामले निपटा दिए गए।


मुख्य सचिव की दिल्ली बैठक से मिले थे संकेत
आगरा में एयरपोर्ट बनाने का एलान कर चुके मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने सप्ताह भर पहले रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की थी। रक्षा मंत्रालय सचिव मोहन कुमार, नागरिक उड्डयन सचिव आरएन चौबे से उन्होंने परियोजनाओं के संबंध में चर्चा की थी। उसी बैठक के बाद एयरपोर्ट सहित अन्य मुद्दों पर महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की भूमिका तैयार हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed