फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   airport kheriya

367 करोड़ में बनेगा खेरिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Fri, 14 Apr 2017 12:46 AM IST
367 करोड़ में बनेगा खेरिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट
367 करोड़ में बनेगा खेरिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट Updated Fri, 14 Apr 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
airport kheriya
367 करोड़ में बनेगा खेरिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
धनौली में प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित नए सिविल टर्मिनल पर 55 करोड़ रुपये की लागत आएगी, वहीं इसके विस्तार के बाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करीब 367 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जेवर और आगरा में एयरपोर्ट बनाने पर प्रदेश सरकार की सहमति हो चुकी है। प्रदेश के नागरिक उड्डयन विभाग को सिविल एन्क्लेव और इंटरनेशनल एयरपोर्ट योजना का डिजाइन और प्रस्ताव भेज दिया है। सिविल एन्क्लेव में 5 हजार और इंटरनेशनल एयरपोर्ट 30 हजार यात्रियों की क्षमता का बनाया जाएगा।
विज्ञापन

धनौली की ओर प्रस्तावित सिविल एन्क्लेव 5 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में तैयार किया जाएगा और करीब 55 करोड़ की लागत आएगी। 55 एकड़ में प्रस्तावित सिविल एन्क्लेव के  लिए जमीन का अधिग्रहण अभी होना है और 65 करोड़ रुपये और चाहिए। जमीन मिलने के बाद एन्क्लेव का काम 6 से 8 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। राजकीय निर्माण निगम इसका डिजाइन तक प्रदेश सरकार को दे चुका है। टर्मिनल का फ्रंट एलिवेशन 285 मीटर लंबा और 85 मीटर गहरा होगा। पहले चरण में प्रस्तावित टर्मिनल में सात विमानों के लिए एप्रन बनाया जाएगा। दो मंजिला इमारत में ग्राउंड फ्लोर डोमेस्टिक उड़ान के लिए और फर्स्ट फ्लोर इंटरनेशनल उड़ान के यात्रियों के लिए उपयोग किया जाएगा। रनवे विस्तार और इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए करीब 30 हजार वर्ग मीटर में टर्मिनल होंगे, जिसमें 30 हजार यात्रियों की क्षमता होगी। इस पर 312 करोड़ रुपये की लागत आएगी और कुल मिलाकर एयरपोर्ट पर 367 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एयरपोर्ट का निर्माण करने वाली कई फर्म आगरा एयरपोर्ट के लिए इच्छुक हैं और जेवर के बाद उन्होंने आगरा पर अपनी निगाहें गढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा रनवे विस्तार का प्रस्ताव
आगरा। गुरुवार को सर्किट हाउस में एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक सांसद रामशंकर कठेरिया की अध्यक्षता में हुई, जिसमें तय हुआ कि एयरपोर्ट अथारिटी की ओर से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को सिविल एन्क्लेव तथा रनवे विस्तार योजना का प्रस्ताव भेजा जाए। 17 जून से एयर इंडिया रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत आगरा-जयपुर के बीच उड़ान शुरू करने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथारिटी निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि नए सिविल एन्क्लेव के निर्माण के लिए एयरपोर्ट की बाउंड्री और स्टेट हाइवे-39 के बीच 23 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण कर अथारिटी को ट्रांसफर की जानी है। इसके लिए 64.94 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश सरकार से अवमुक्त होनी है। सिविल एन्क्लेव पर बड़े वायुयानों के लिए रनवे विस्तार होगा, जिसमें 110 एकड़ जमीन और चाहिए। इसका प्रस्ताव जल्द ही सलाहकार समिति की ओर से मुख्यमंत्री योगी को भेजा जाएगा।

इन सेक्टरों पर उड़ान के आसार
जयपुर-आगरा-जयपुर, उदयपुर-जयपुर-आगरा, खजुराहो-आगरा-जयपुर, वाराणसी-आगरा-खजुराहो, मुंबई-आगरा-दिल्ली, चेन्नई-हैदराबाद-आगरा, कोच्चि-बंगलुरू-आगरा सेक्टर पर उड़ान शुरू करने का सुझाव दिया गया। छावनी विधायक डा. जीएस धर्मेश, नवीन जैन, राजकुमार चाहर, प्रहलाद अग्रवाल, राजीव तिवारी, सतीश गुप्ता, राकेश गर्ग तथा एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारी मौजूद रहे।


17 अप्रैल को होगी बैठक
रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत सेक्टर निर्धारण के लिए नागर विमान मंत्रालय की समिति सदस्यों के साथ बैठक 17 अप्रैल को नई दिल्ली में होगी। सदस्यों ने मांग रखी कि रात्रि प्रचालन के लिए जरूरी तैयारियां आगरा एयरपोर्ट पर हो जाएं, जिससे अंतर्राष्ट्रीय आपरेटरों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed