फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Airlines with flights to meet next week

उड़ान के लिए एयरलाइंस संग बैठक अगले सप्ताह

Sat, 10 Sep 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Airlines with flights to meet next week
खेरिया हवाई अड्डे पर एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में हुआ तय - फोटो : demo
इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नया टर्मिनल बनने में अभी वक्त है लेकिन एक अक्तूबर से एयर इंडिया की उड़ान मौजूदा खेरिया हवाई अड्डे पर ही शुरू हो जाएगी। आगरा को देश के अन्य शहरों से जोड़ने के लिए प्राइवेट एयरलाइंस के साथ अगले सप्ताह बैठक होगी, जिसमें आपरेटरों को आगरा हवाई अड्डे पर ट्रैफिक और यात्री सुविधाओं की जानकारी देकर फ्लाइट शुरू करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। 
विज्ञापन

शुक्रवार को खेरिया हवाई अड्डे पर एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया की सलाहकार समिति की बैठक में ऐसे कई सुझाव दिए गए। बैठक शुक्रवार सुबह सांसद डा. रामशंकर कठेरिया की अध्यक्षता में हुई। एयरपोर्ट अथारिटी निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने समिति को एयरपोर्ट पर चल रहे कामों और फ्लाइट से जुड़ी जानकारियां दीं। 
विज्ञापन

राज्य सरकार द्वारा धनौली की ओर प्रस्तावित नए सिविल एन्क्लेव के बारे में प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि एयरफोर्स की बाउंड्री और स्टेट हाईवे 39 के बीच 55.29 एक ड़ जमीन चिह्नित की गई है। इस पर राज्य सरकार एन्क्लेव बनाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी से तकनीकी सलाह ली जाएगी लेकिन इसका निर्माण राज्य सरकार करेगी। जल्द ही मुख्यालय स्तर पर एमओयू साइन हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम सिटी ने बताया कि 23 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री हो चुकी है। तीन महीने में अधिग्रहण का काम पूरा हो जाएगा। सलाहकार समिति सदस्यों ने टर्मिनल की सुविधाओं और सफाई का निरीक्षण किया।
बैठक में समिति उपाध्यक्ष विधायक गुटियारी लाल दुवेश, राज कुमार चाहर, सतीश गुप्ता, एयर इंडिया से राजीव सिंह और शिशिर जैन तथा सीआईएसएफ डिप्टी कमांडेंट महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

गेट से टर्मिनल तक बस से जाएंगे यात्री
सलाहकार समिति के सदस्य प्रह्लाद अग्रवाल और राजीव तिवारी ने सुझाव दिया कि अक्तूबर में एयर इंडिया की फ्लाइट शुरू होने पर यात्रियों को एयरफोर्स के अर्जुन नगर गेट से टर्मिनल तक पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वरिष्ठ वायु यातायात नियंत्रण अधिकारी नागेंद्र ने सुझाव दिया कि अर्जुन नगर गेट पर अस्थायी शेड बना दिया जाए, जिसमें यात्रियों के बैठने, जनसुविधाएं और पार्किंग हो। अथारिटी की दो बसें यात्रियों को टर्मिनल तक वहीं से ले जाएं। एयरपोर्ट अथारिटी दो बसें चलाने के साथ अस्थायी शेड का काम करेगी।


डीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल
जमीन अधिग्रहण में समान मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर सांसद चौधरी बाबूलाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी गौरव दयाल से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मांग की कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सिविल एन्क्लेव के लिए जो बल्हेरा और अभयपुरा के किसानों की जो जमीन अधिग्रहण की जा रही है, उसके लिए उन्हें धनौली के किसानों के बराबर मुआवजा दिया जाए। इस दौरान किसान संघ के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह चाहन, निहाल सिंह, कप्तान सिंह, श्रीपत सिंह, रामकिशन सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed