{"_id":"5f6b20d88ebc3edf1a4fd7cc","slug":"air-quality-index-of-agra-september-after-rain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: बूंदाबांदी और बारिश का बड़ा असर, ताजनगरी में सुधरी हवा की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: बूंदाबांदी और बारिश का बड़ा असर, ताजनगरी में सुधरी हवा की गुणवत्ता
Wed, 23 Sep 2020 03:48 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 23 Sep 2020 03:48 PM IST
सार
अभी तक आगरा देश के सबसे प्रदूषित पांच शहरों में बना हुआ था, लेकिन इस महीने में पहली बार आगरा प्रदूषित शहरों की सूची से बाहर
रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
सुनहरा ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में मंगलवार को शहर के कई क्षेत्रों में छिटपुट बूंदाबांदी और बारिश हुई, जिसका असर आगरा की वायु गुणवत्ता पर पड़ा। सामान्य से पांच से छह गुना ज्यादा चल रहे धूल के कणों की मात्रा एकाएक कम हुई, जिस वजह से मंगलवार को आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 96 हो गया। इससे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई सूची में आगरा टॉप 10 से बाहर हो गया।
अभी तक आगरा देश के सबसे प्रदूषित पांच शहरों में बना हुआ था, लेकिन इस महीने में पहली बार आगरा प्रदूषित शहरों की सूची से बाहर रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में बारिश होने का अनुमान है। बारिश के बाद आगरा की वायु गुणवत्ता में सुधार हो जाएगा, क्योंकि ताजनगरी में प्रदूषण का मुख्य कारण धूल के कण हैं जो सामान्य से 5 से 6 गुना तक ज्यादा हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें- ताजमहल: तापमान ज्यादा है तो मशीन नहीं करने देगी प्रवेश, गेटों पर लगाई गईं ऑटोमेटिक थर्मल स्क्रीनिंग
विज्ञापन
मंगलवार को आगरा प्रदेश में फिर से सबसे गर्म शहर रहा, जहां दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लगातार दूसरा दिन है जब आगरा सबसे गर्म शहर रहा है। आगरा पूरे सितंबर के महीने प्रदेश के सबसे गर्म 3 शहरों की सूची में जगह बनाए हुए है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान से चल रही हवाएं इस गर्मी का मुख्य कारण है। हालांकि अगले 2 दिनों के अंदर आगरा समेत पड़ोसी जिलों में बारिश होने की संभावनाएं हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार की सुबह कई जगह बूंदाबांदी और छिटपुट बारिश भी हुई, लेकिन दिन में तेज धूप निकली, जिससे बारिश से राहत नहीं मिल पाई।