फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Air Pollution Level in Agra News: Air Pollution Increased again

Agra Pollution: फिर आगरा का दम फूला, देश का चौथा सबसे प्रदूषित शहर रहा

Tue, 24 Nov 2020 10:34 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Nov 2020 10:34 AM IST
सार

  • आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 310 पर पहुंचा, 24 घंटों में आया जबरदस्त उछाल
  • धूल कणों की संख्या न्यूनतम 100 से बढ़कर सीधे 425 तक पहुंची

विज्ञापन
Air Pollution Level in Agra News: Air Pollution Increased again
आगरा में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की हवा सोमवार को फिर जहरीली हो गई। रविवार को आगरा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयर क्वालिटी इंडेक्स-एक्यूआई) बेहतर रहा, लेकिन महज 24 घंटे के अंदर प्रदूषण में जबरदस्त उछाल आया। सोमवार को आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब स्तर पर यानी 310 पर आ गया। 

विज्ञापन


देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में आगरा चौथे स्थान पर रहा। केद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी सूची के मुताबिक गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। बुलंद शहर दूसरे और फतेहाबाद तीसरे स्थान पर रहा। आगरा चौथे नंबर पर रहा। देश के टॉप 5 प्रदूषित शहरों में से 4 उत्तर प्रदेश के हैं।
विज्ञापन



सूक्ष्म कणों की संख्या चार गुना बढ़ी

रविवार को सूक्ष्म कण पर्टिकुलेट मैटर 2.5 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर की मात्रा 100 पर थी, जो सोमवार दोपहर में बढ़कर 425 तक पहुंच गई। एकाएक सूक्ष्म कणों में चार गुने की बढ़ोतरी हुई, वहीं सल्फर डाईक्साइड और कार्बन मोनोक्साइड की मात्रा में भी उछाल आया। कार्बन मोनोक्साइड सामान्य से 40 गुना तक रही, वहीं पीएम-10 कणों की संख्या सामान्य से सात गुना तक बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर         - एक्यूआई
गाजियाबाद - 365
बुलंदशहर   - 321
फतेहाबाद   - 319
आगरा      - 310
कानपुर     - 306
भिवाड़ी     - 303
नोएडा      - 301

नौ डिग्री पर आया पारा
सोमवार को ताजनगरी में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री पर आ गया, जबकि रविवार को यह 10 डिग्री पर था। दिन में अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और दिन-रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 

सुबह धुंध और कोहरा नहीं होने के आसार हैं, जबकि शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। आगरा के पड़ोसी जिलों के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री के बीच है। ऐसे में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण चल रही शीतलहर के असर से आगरा में भी तापमान अगले कुछ दिनों में सात डिग्री तक आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed