फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Air Pollution Agra Air Quality improves after ten days

आगरा की हवा में सुधार: 10 दिन बाद रेड जोन से बाहर आई ताजनगरी, एक्यूआई @ 227

Mon, 15 Nov 2021 10:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Nov 2021 10:56 AM IST
सार

ताजनगरी दस दिन बाद प्रदूषण के रेड जोन से बाहर आ सकी है। शहर की हवा माह की शुरुआत से ही जहरीली होने लगी थी। अब इसमें सुधार हुआ है। 

विज्ञापन
Air Pollution Agra Air Quality improves after ten days
ताजनगरी की हवा में सुधार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दिवाली पर पटाखों के प्रदूषण से वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार (रेड जोन में) पहुंच गया था। रविवार सुबह औसत एक्यूआई 206 दर्ज किया गया, जोकि शाम को 227 पर पहुंच गया। हालांकि रविवार को सुबह आसमान में छाई धुंध काफी हद तक छंटने के कारण प्रदूषण का स्तर कम हो गया, लेकिन ताजमहल के पास ज्यादा कमी नहीं आई। यहां एक्यूआई 220 पर बना रहा। 
विज्ञापन


यूपीसीबी अधिकारियों के मुताबिक, देवोत्थान पर पहला सहालग होने के कारण शहर की सड़कों पर जाम लगने और बैंड व आतिशबाजी से ध्वनि के प्रदूषण में इजाफे के आसार बने हुए हैं। 
विज्ञापन


स्थान:                                       एक्यूआई
संजय प्लेस-                                252
मनोहपुर -                                  190
सेक्टर 3, आवास विकास कॉलोनी- 253
शास्त्रीपुरम -                              221
शाहजहां गार्डन (ताज के पास)     220

धूल-धुआं से तीन गुना बढ़े सांस रोगी
शहर में सड़क किनारे की रिहाइश, टूटी सड़क और निर्माण कार्य वाले क्षेत्र के लोगों में छाती की परेशानी के तीन गुना मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज आ रहे हैं। इन्हें गले में खराश, सीने में जकड़न, नाक में खुजली, त्वचा की एलर्जी और आंखों में जलन की परेशानी हो रही है। दिवाली के बाद से यह संख्या तेजी से बढ़ी है। 

एसएन मेडिकल कॉलेज के ओपीडी प्रभारी डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि जिन क्षेत्रों में धूल-धुआं और प्रदूषण का स्तर अधिक है, वहां के दो से तीन गुना मरीज बढ़ गए हैं। ओपीडी में  पांच से 13 नवंबर तक औसतन रोजाना 1800 मरीज आ रहे हैं। 

खासतौर से फतेहाबाद रोड, यमुना किनारा रोड, बोदला सिकंदरा रोड और खंदारी-ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र के तीन गुना तक बढ़ गए हैं। इन क्षेत्रों के 220 से 235 मरीज हैं। दिवाली से पहले यह संख्या 60 से 80 थी। इनमें दुकानदार, कर्मचारी, जिनके घर खुले हैं, ऐसे लोग अधिक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed