आगरा की हवा में सुधार: 10 दिन बाद रेड जोन से बाहर आई ताजनगरी, एक्यूआई @ 227
ताजनगरी दस दिन बाद प्रदूषण के रेड जोन से बाहर आ सकी है। शहर की हवा माह की शुरुआत से ही जहरीली होने लगी थी। अब इसमें सुधार हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपीसीबी अधिकारियों के मुताबिक, देवोत्थान पर पहला सहालग होने के कारण शहर की सड़कों पर जाम लगने और बैंड व आतिशबाजी से ध्वनि के प्रदूषण में इजाफे के आसार बने हुए हैं।
स्थान: एक्यूआई
संजय प्लेस- 252
मनोहपुर - 190
सेक्टर 3, आवास विकास कॉलोनी- 253
शास्त्रीपुरम - 221
शाहजहां गार्डन (ताज के पास) 220
धूल-धुआं से तीन गुना बढ़े सांस रोगी
शहर में सड़क किनारे की रिहाइश, टूटी सड़क और निर्माण कार्य वाले क्षेत्र के लोगों में छाती की परेशानी के तीन गुना मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज आ रहे हैं। इन्हें गले में खराश, सीने में जकड़न, नाक में खुजली, त्वचा की एलर्जी और आंखों में जलन की परेशानी हो रही है। दिवाली के बाद से यह संख्या तेजी से बढ़ी है।
एसएन मेडिकल कॉलेज के ओपीडी प्रभारी डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि जिन क्षेत्रों में धूल-धुआं और प्रदूषण का स्तर अधिक है, वहां के दो से तीन गुना मरीज बढ़ गए हैं। ओपीडी में पांच से 13 नवंबर तक औसतन रोजाना 1800 मरीज आ रहे हैं।
खासतौर से फतेहाबाद रोड, यमुना किनारा रोड, बोदला सिकंदरा रोड और खंदारी-ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र के तीन गुना तक बढ़ गए हैं। इन क्षेत्रों के 220 से 235 मरीज हैं। दिवाली से पहले यह संख्या 60 से 80 थी। इनमें दुकानदार, कर्मचारी, जिनके घर खुले हैं, ऐसे लोग अधिक हैं।