फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   air force jawan died after eight days of marriage

वायुसेना जवान का निधन: आठ दिन पहले हुई थी शादी, खबर सुनते ही बेहोश हुई नई नवेली दुल्हन

Thu, 02 Mar 2023 08:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Mar 2023 08:02 PM IST
सार

वायुसेना जवान के निधन से हर कोई सतब्ध है। परिवार के लोगों ने बताया कि उन्हें पहले से कोई बीमारी नहीं थी, फिर अचानक क्या हुआ, किसी की समझ में नहीं आ रहा है।
 

विज्ञापन
air force jawan died after eight days of marriage
वायुसेना जवान अजय उर्फ विपिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के राया के रहने वाले वायुसेना के जवान का शादी के आठ दिन बाद ही निधन हो गया। नई नवेली दुल्हन को जब इसकी जानकारी मिली, तो वो बेहोश हो गई। सेन्य कर्मी के निधन की खबर मिलते ही उनके घर लोगों की जमावड़ा लग गया। हर कोई सैन्यकर्मी के परिवार को ढांढस दे रहा था। 
विज्ञापन


थाना राया के गांव गैयरा के रहने वाले रनवीर सिंह के तीन बेटों में से दूसरे नंबर के अजय उर्फ विपिन 2010 में वायुसेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में अजय आगरा में तैनात थे। 22 फरवरी को अजय का विवाह हुआ था। विवाह के बाद से ही तबीयत बिगड़ गई थी। उनका दिल्ली में उपचार चल रहा था।बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। देर शाम तक शव घर नहीं पहुंचा था। परिजनों ने बताया कि दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद शव आएगा। अजय को पहले से कोई बीमारी नहीं थी और अचानक उनकी किडनी और लीवर फेल हो गए। 
विज्ञापन

मेहंदी से पहले छूट गया पति का साथ 

नई नवेली दुल्हन के हाथों की मेहंदी छूटने से पहले ही पति साथ छूट गया। आखिर यह सब क्या हुआ अजय की पत्नी यह भी नहीं समझ पा रही थी। शिवानी के विवाह के बाद से ही पति बीमार हो गया। विवाह के बाद दो पल भी दोनों को एक दूजे का साथ नहीं मिल सका। पति की मौत की सूचना मिलते ही शिवानी अचेत होकर गिर पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed