फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AIMIM chief asaduddin Owaisi gave Rs 1.5 lakh each to the families of Junaid and Naseer

Junaid-Nasir Murder: जुनैद-नासिर के घरवालों को ओवैसी ने दी डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की मदद, दिया गया ये भरोसा

Fri, 10 Mar 2023 12:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Mar 2023 12:43 PM IST
सार

AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जुनैद और नासिर के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की, वहीं पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने जुनैद की बेटी के निकाह का खर्च उठाने का ऐलान किया है। 

विज्ञापन
AIMIM chief asaduddin Owaisi gave Rs 1.5 lakh each to the families of Junaid and Naseer
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जुनैद और नासिर हत्याकांड को लेकर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। इसके साथ ही जुनैद-नासिर के परिवार को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की मदद भी की। बृहस्पतिवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की ओर से जुनैद और नासिर की पत्नियों को यह मदद उपलब्ध करा दी गई है। 

विज्ञापन


एआईएमआईएम के प्रदेश प्रभारी और भरतपुर प्रभारी ने जुनैद की बड़ी बेटी का निकाह कराने की घोषणा की है। एआईएमआईएम के प्रदेश प्रभारी जमील खान ने बताया कि ओवैसी ने जुनैद और नासिर के परिवार के बैंक खातों में डेढ़ -डेढ़ लाख रुपये की राशि स्थानांतरित कराई है। दोनों पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद कर सहयोग प्रदान किया है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही जमील खान और भरतपुर प्रभारी इमरान नवाब ने जुनैद की बड़ी बेटी का निकाह कराने का भी आश्वासन दिया है। बताया कि निकाह का पूरा खर्चा दोनों पदाधिकारी उठाएंगे। बता दें पिछले दिनों राजस्थान सरकार की ओर से जुनैद और नासिर के परिवार को 15 -15 लाख रुपये, मंत्री जाहिदा खान की ओर से 5-5 लाख और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दोनों के परिवार के प्रति सदस्य को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 फरवरी को मेवात क्षेत्र के घाटमीका निवासी जुनैद और नासिर का कुछ लोग अपहरण करके हरियाणा ले गए और वहां पर बोलेरो गाड़ी में जिंदा जलाकर हत्या कर दी थी। मामले में अब तक आरोपी रिंकू सैनी को गिरफ्तार कर आठ आरोपियों की पहचान कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed