{"_id":"19ec3d3c5a87a778110c3f79659ec9cc","slug":"aicog-began-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईकोग-2016 आज से, पहले दिन 40 आपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईकोग-2016 आज से, पहले दिन 40 आपरेशन
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Wed, 13 Jan 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
59वीं आल इंडिया कांग्रेस ऑफ आब्स्टेट्रिक्स एंड गाइनेकोलॉजी (आईकोग-2016) मंगलवार से शुरू हो रही है। पहले दिन वर्कशाप सेशन है, इसमें 40 आपरेशन होंगे। मुख्य अतिथि एसएन मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. एसके गर्ग होंगे। पांच दिवसीय कांफ्रेंस में देश-दुनिया के छह हजार स्त्री रोग विशेषज्ञ शामिल होंगे। 14 जनवरी को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा उद्घाटन करेंगे, विशिष्ट अतिथि अभिनेत्री और सांसद किरण खेर होंगी। संयोजक डा. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया, कांफ्रेंस में 13 वर्कशाप होंगी, 700 शोधपत्र पढ़े जाएंगे। साइंटिफिक चेयरपर्सन डा. सरोज सिंह और सचिव डा. जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि कांफ्रेंस में कुल 60 महिलाओें के रसौली, सर्वाइलक-ब्रेस्ट कैंसर, ब्लाक ट्यूब के आपरेशन रवि हास्पिटल, सरकार नर्सिंग होम और कमलेश टंडन नर्सिंग होम में होंगे, जिनका सजीव प्रसारण कलाकृति मैदान में होगा।
सेव गर्ल्स चाइल्ड का संदेश लेकर आईं छात्राएं
तमिलनाडु से सेव गर्ल्स चाइल्ड का संदेश लेकर 72 छात्राओं का दल आगरा आया। ये दल 14 जनवरी को मुख्य अतिथि को मशाल सौंपेगा। इसी दिन कलाकृति मैदान पर पतंग महोत्सव भी होगा, जिसमें डाक्टर पतंग पर स्लोगन लिख लोगों को बेटी बचाओ का संदेश देंगे।
कान्फ्रेंस टूरिज्म से होटल हुए फुल
नए साल की धमाकेदार शुरुआत के बाद होटल उद्योग के लिए यह पखवाड़ा ‘फील गुड’ करा रहा है। कान्फ्रेंस टूरिज्म के चलते शहर के सितारा होटलों से लेकर बजट क्लास होटल तक फुल हैं। पहले एनआरआई सम्मेलन और अब स्त्री रोग विशेषज्ञों की अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में छह हजार चिकित्सक और करीब दो हजार प्रतिनिधि हिस्सा लेने आ रहे हैं, जो पांच दिन तक होटलों में ही रुकेंगे। सभी पंच सितारा, तीन सितारा होटल 17 जनवरी तक बुक हैं। दुनिया भर से 6 हजार स्त्री रोग विशेषज्ञ पांच दिन तक आगरा में इन होटलों में रहेंगे। मेडिकल कंपनियों ने भी डेरा जमा लिया है। करीब दो हजार प्रतिनिधि दवा कंपनियों के हैं। सीधे तौर पर आठ हजार कमरे तो कांफ्रेंस के लिए ही बुक कराए गए हैं। 17 जनवरी तक शहर के होटलों में नो रूम की स्थिति है। बजट क्लास होटलों में भी वीक एंड के लिए बुकिंग नहीं मिल रही।