फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agriculture, dhan

बटाई पर खेत करने वाले भी क्रय केंद्र पर बेच सकेंगे धान

Sun, 20 Oct 2019 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
agriculture, dhan
कासगंज। शासन ने बटाई पर जमीन लेकर खेती करने वाले किसानों को बढ़ी राहत दी है। शासन ने सरकारी खरीद के लिए नई क्रय नीति निर्धारित की है। इसमें बटाई पर खेती करने वाले किसानों को भी इसमें शामिल किया है, जिससे ऐसे किसान अपनी फसल सरकारी केंद्रों पर बेच सकेंगे।
विज्ञापन

अब तक सरकार की जो क्रय नीति थी उसमें सिर्फ जमीन धारक किसान की ही फसल को खरीदने का प्रावधान था, जिससे बटाई पर खेती करने वाले किसान सरकारी केंद्रों पर अपनी फसल बेचने से वंचित रह जाते थे। सरकार छोटे किसानों पर विशेष ध्यान दे रही है। शासन ने इस बार धान की खरीद करने के लिए नई क्रय नीति बनाई है। इसके तहत जमीन धारक किसान के साथ ही बटाई पर खेती करने वाले किसान भी अपनी फसल सरकारी केंद्रों पर बेच सकेंगे। इस प्रावधान ने बटाई पर खेती करने वाले किसानों को फायदा होगा। यदि सरकारी भाव अधिक होगा तो वे भी अपनी फसल को क्रय केंद्र पर बेचकर लाभ कमा सकेंगे।
विज्ञापन

लेखपाल से कराना होगा सत्यापन
सरकारी खरीद में बटाई पर खेती करने वाले किसानों को शमिल करते समय सावधानी बरती है। कोई बिचौलिया फसल न बेच दे इसका पूरा ध्यान रखा है। ऐसे किसानों को अपनी फसल को सरकारी केंद्र पर बेचने से पहले लेखपाल से सत्यापन कराना होगा। लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर सरकारी केंद्र पर फसल की खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने धान खरीद के लिए जो नई क्रय नीति बनाई हैं, उसमें बटाई पर खेती करने वाले किसानों को अपनी फसल सरकारी केंद्र पर बेचने का मौका दिया है। इस निर्णय से छोटे किसानों को काफी लाभ मिलेगा।
- विजय कुमार शुक्ला, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed