फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agriculture department raided 43 seed shops suspended licenses of three in agra

Agra: कृषि विभाग ने बीज की 43 दुकानों पर मारा छापा, तीन के लाइसेंस निलंबित, हो रहा था किसानों के साथ बड़ा धोखा

Thu, 23 Jun 2022 10:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Jun 2022 10:57 AM IST
सार

डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग की टीमों ने बड़ी कार्रवाई की। एक साथ बीज की 43 दुकानों पर छापा मारा। इस कार्रवाई से बीज विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई के दौरान बरौली अहीर में फुटपाथ पर बाजरा का नकली बीज बिकता मिला।
 

विज्ञापन
Agriculture department raided 43 seed shops suspended licenses of three in agra
बीज की दुकान पर जांच करती कृषि विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बरौली अहीर में पेड़ के नीचे फुटपाथ पर बाजरा का नकली बीज मिलने के बाद बुधवार को सैंया, खेरागढ़, किरावली, एत्मादपुर व खंदौली में 43 दुकानों पर कृषि विभाग की टीमों ने छापामारी की। जांच के लिए 21 नमूने भरे गए। तीन बीज विक्रेता टीम को देखकर दुकानें बंद कर भाग गए। तीनों दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।

विज्ञापन


दर्ज कराई गई एफआईआर 

मंगलवार को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी को बरौली अहीर के गांव नगला सबला चौराहे पर एक पेड़ के नीचे पायनियर कंपनी का बाजरा बीज बिकता मिला। उन्होंने गाड़ी रोक कर जांच की, तो बीज के पैकेट संदिग्ध लगे। पायनियर कंपनी के प्रतिनिधि को बुलाकर पैकेटों पर लगे बार कोड स्कैन कराए, तो वह नकली निकले। बार कोड, बैच नंबर व निर्माण तिथि फर्जी थी। पूछताछ के दौरान युवक भाग गया। डौकी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। 

विज्ञापन

बीज की दुकानों की कराई गई जांच 

इसके बाद जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बुधवार को जिले में बीज की दुकानों की जांच कराई। जिला कृषि अधिकारी विनोद सिंह व जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रेमवीर सिंह के नेतृत्व में दो टीमें बनाईं। कुल 43 दुकानों पर छापा मारा। स्टॉक रजिस्टर, बीज खरीद के बिल व अन्य दस्तावेज जांचे गए। 21 बीज पैकेट संदिग्ध मिले। इनकी जांच के लिए 21 नमूने लैब भेजे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि जांच के दौरान बीज कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। छापामारी की सूचना पर तीन दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए। उनके लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि खरीफ फसल बुआई का सीजन है। ऐसे में बाजरा की सबसे ज्यादा मांग है। उन्होंने कहा कि किसान अधिकृत दुकान से ही बीज खरीदें। बीज खरीदते समय बिल व पैकेट संभाल कर रखें। बीज खराब निकलने पर बिल व पैकेट से जांच आसान होगी। 

इनके लाइसेंस निलंबित

- संदीप खाद भंडार, भरतपुर रोड, रायभा अछनेरा।
- न्यू कृष्णा खाद बीज एजेंसी, किरावली रोड, कागारौल।
- किसान सेवा केंद्र, जैंगारा, अकोला।

कालाबाजारी की करें शिकायत

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि यदि किसी विक्रेता द्वारा नकली बीज, कालाबाजारी, जमाखोरी की जा रही है तो किसान उसकी शिकायत कृषि विभाग के विकास भवन स्थित दफ्तर में दर्ज करा सकते हैं। शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा। नकली बीज व कालाबाजारी करने वालों को पुलिस जेल भेजेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed