फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agricultural scientists will reach the doorstep of farmers for 15 days

Agra News: कृषि वैज्ञानिक 15 दिन तक पहुंचेगे किसान के द्वार

Fri, 30 May 2025 01:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 30 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Agricultural scientists will reach the doorstep of farmers for 15 days
सोरोंजी के तुमरिया में विकसित कृ​षि संकल्प अ​भियान कार्यक्रम में मौजूद कृ​षि विभाग के वैज्ञानिक
कासगंज। कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र व कृषि से जुडे अन्य विभागों के माध्यम से बृहस्पतिवार को 15 दिवसीय विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक किसानों के द्वार पर जाकर खेती संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देकर उन्हें जागरूक करेंगे। अभियान के तहत सिढ़पुरा, सहावर व सोरोंजी विकास क्षेत्र के किसानों को खेती की नवीन तकनीक की जानकारी दी गई। उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार खेती के विकास को काफी गंभीर है। किसानों को खेती की नई तकनीक की जानकारी कराने के लिए कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया है। यह अभियान 12 जून तक चलाया जाएगा। इसके लिए टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम तीन गांव में जाएगी। किसानों की समस्या सुनकर उनका समाधान करेगी। नवीनतम कृषि तकनीकी की जानकारी दी जाएगी। ताकि फसल का उत्पादन बढ़ सके और किसान की आय में वृद्धि हो सके। अभियान के पहले दिन कृषि, उद्यान, गन्ना विकास विभाग, कॉ अपरेटिव, फसल बीमा योजना, कृषि ड्रोन, इफको आदि की टीमों ने सोरोंजी विकास खंड के गांव मानपुर नगरिया, उड़ेर पुख्ता एवं तुमरिया में सहावर विकास खंड के नवाबगंज, लालपुर एवं बड़ा गांव तथा सिढ़पुरा विकास खंड के गांव पिलखिनी, पहलाई मंजू, पूरा गांव में किसानों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed