फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agricultural land sold in the name of residential plot in Agra Defense Ministry employee cheated

गजब का खेल: आगरा में आवासीय प्लाॅट के नाम पर बेची कृषि भूमि, रक्षा मंत्रालय के कर्मचारी से हुई धोखाधड़ी

Mon, 06 Nov 2023 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Nov 2023 09:37 AM IST
सार

रक्षा मंत्रालय के कर्मचारी से 38.32 लाख की धोखाधड़ी की गई। आवासीय प्लॉट  के नाम पर उसे कृषि भूमि बेच दी गई। पीड़ित ने थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज  कराया है। 
 

विज्ञापन
Agricultural land sold in the name of residential plot in Agra Defense Ministry employee cheated
शाहगंज थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में रक्षा मंत्रालय के कर्मचारी के साथ प्लाॅट के नाम पर धोखाधड़ी हुई। आवासीय प्लाॅट बताकर कृषि भूमि का बैनामा कर दिया गया। लोन लेकर निर्माण कार्य कराने पर एडीए ने सील लगा दी। कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में छह नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस साक्ष्य संकलन कर रही है।

विज्ञापन


एडीआरडीई कालोनी, स्टेशन रोड शाहगंज निवासी महाराज सिंह ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें लक्ष्मी पुरम, राजपुर चुंगी निवासी विरमा देवी, सरोज तोमर, हंबीर सिंह, कहरई मोड़ निवासी सुभाष झा, बाग नानक चंद निवासी अमर चंद गौतम, अश्विना जोशी को नामजद किया।
विज्ञापन


महाराज सिंह ने बताया कि वह रक्षा मंत्रालय के एडीआरडीई विभाग में तैनात हैं। आरोप है कि आरोपियों ने षडयंत्र के तहत 125.55 वर्ग गज का आवासीय प्लॉट मौजा चमरौली में संस्कृति विहार नामक कालोनी में बेचा था। इसके लिए नौ लाख रुपये प्राप्त कर लिए। मगर, बैनामे में प्लाॅट के दोनों रास्ते नहीं दर्शाये थे। इस पर आरोपियों ने धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में आरोपियों ने 13.50 लाख रुपये और ले लिए। वह 15 लाख रुपये का लोन लेकर मकान बनवाने लगे। मगर, एडीए ने सील लगा दी। प्लाॅट को कृषि भूमि बताया। उनसे 38.32 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed