फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agreement reached between the couple in Elau police station

Agra News: एलाऊ थाने में दंपती के बीच हुआ समझौता

Tue, 05 Mar 2024 05:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 05 Mar 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
Agreement reached between the couple in Elau police station
एलाऊ थाने में दंपती के बीच हुआ समझौता
विज्ञापन

-ससुरालीजन पर लगाया था दहेज प्रताड़ना का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव चांदा निवासी दंपती के विवाद में मंगलवार को पुलिस ने समझौता कराया। महिला ने पति व ससुरालीजन पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। विवाद दूर होने के बाद दंपती हंसी खुशी थाने से घर चले गए।

एलाऊ क्षेत्र के गांव चांदा निवासी नैंसी ने मंगलवार को थाने आकर तहरीर दी। थाना प्रभारी सविता सेंगर को बताया कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पति व अन्य ससुरालीजन आए दिन उसे प्रताड़ित करते हैं। पीटते हैं और घर से निकाल देने की धमकी देते हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने नैंसी के पति सनोज कुमार और ससुरालीजन को बुलाया। थाने में दोनों पक्ष के लोगों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद थाना प्रभारी ने नैंसी और सनोज से अलग बात की और उनके बीच पनपे मनमुटाव को दूर कराया। नैंसी और सनोज ने आपस में बात की और फिर सारे गिले शिकवे दूर हो गए। दोनों हंसी खुशी से साथ रहने के लिए राजी हो गए। दंपती के बीच समझौता होने के बाद परिजन भी तैयार हो गए। महिला ने कहा कि वह प्रार्थना पत्र पर अब कोई कार्रवाई नहीं चाहती। सुलह के बाद दंपती हंसी खुशी गांव चांदा चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed