फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agrecutural, ganna kisan

गन्ना समिति के किसानों का सत्यापन, निकली बड़ी गड़बड़ी

Tue, 13 Aug 2019 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
agrecutural, ganna kisan
कासगंज। जिले में गन्ना माफियाओं की सक्रियता सामने आने के बाद विभाग ने बड़े स्तर पर जांच कराई है। जांच के लिए गठित टीमों ने समिति के पंजीकृत किसानों का सत्यापन किया। प्रथम दृष्टया बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई है। दो हजार से अधिक किसानों की पर्चियां संदेह के घेरे में हैं।
विज्ञापन

शासन ने तराई क्षेत्र में गन्ना माफियाओं की सक्रियता की जांच कराई है। जिले में प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि चार सौ से अधिक किसान गन्ना माफियाओं से संाठ गांठ कर गन्ने के बिचौलिये बने हुए थे। जांच टीमों ने पाया कि गन्ना समिति में पंजीकरण कराने वाले किसानों ने बड़ी हेराफेरी की है। दो हजार से अधिक जालसाजी कर गन्ना बिक्री की पर्ची के लिए पंजीकरण कराने वाले मिले। संदेह के घेरे में आए ऐसे किसानों की पर्चियां विभाग निरस्त करने की तैयारी कर चुका है। किसानों के भूमि संबंधी सभी उल्लेख विभाग ने मांगे हैं। तहसीलस्तर से जुटाए सभी अभिलेखों से संदिग्ध किसानों के भूलेखों का मिलान किया जाएगा। इसके अलावा गन्ना विभाग के विशेषज्ञों ने गांव गांव पहुंच खेतों में गन्ने की फसल का हाल जाना है।
विज्ञापन

- 3725 किसानों ने गन्ना समिति में कराया था पंजीकरण।
- 7000 से अधिक किसान अब तक पाए गए वैध।
- 11752 हेक्टेयर क्षेत्रफल में तय किया गया है गन्ना पैदावार का लक्ष्य।
- गन्ना समिति में पंजीकृत किसानों की जांच कराई जा रही है। तमाम किसान संदेह के घेरे में हैं। भूलेखों से मिलान न होने पर उनके पंजीकृत रद्द कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओमप्रकाश यादव, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed